• Technology
  • JEE Main मॉक टेस्ट Free में Google Gemini पर कैसे दें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका

    Google ने उसके एआई टूल जेमिनी पर AI-पावर्ड JEE Main मॉक टेस्ट लॉन्च किए हैं। इन मॉक टेस्‍ट के साथ स्‍टूडेंट्स जेईई की तैयारी कर सकते हैं। ऐसा पहली बार है जब आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस का इतना सटीक इस्‍तेमाल किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किया जा रहा है। इन्‍हें कोई भी छात्र कर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Google ने उसके एआई टूल जेमिनी पर AI-पावर्ड JEE Main मॉक टेस्ट लॉन्च किए हैं। इन मॉक टेस्‍ट के साथ स्‍टूडेंट्स जेईई की तैयारी कर सकते हैं। ऐसा पहली बार है जब आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस का इतना सटीक इस्‍तेमाल किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए किया जा रहा है। इन्‍हें कोई भी छात्र कर सकता है। पैसा देने की जरूरत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी पर मॉक टेस्‍ट कराने के लिए गूगल ने नामी कोचिंग इंस्टिट्यूट से टेस्‍ट क्‍वेश्‍चन लिए हैं। इनमें फ‍िजिक्‍सवाला और कैरियर360 शामिल हैं। आइए जानते हैं आप जेमिनी पर कैसे कर सकते हैं JEE Mock Test।

    Google Gemini पर कैसे करें JEE Mock Test

    • स्‍टेप 1: अपने फोन या लैपटॉप पर Gemini ओपन करें।
    • स्‍टेप 2: जेमिनी ओपन करने के बाद लिखें- ‘I want to take a JEE Main mock test’
    • स्‍टेप 3: अब जेमिनी के अंदर ही मॉक टेस्‍ट खुल जाएगा।
    • स्‍टेप 4: आपको मैथ्‍स, फ‍िजिक्‍स और केमिस्‍ट्री का सेट मिलेगा।
    • स्‍टेप 5: हर सेट में 25 सवाल हैं, जिन्‍हें सॉल्‍व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया है।

    टेस्‍ट स्‍टार्ट करने से पहले आप अपने लिए 3 ऑप्‍शन चुन सकते हैं।

    • स्‍टेप 6: आप अपने टेस्‍ट के लिए टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, जो बताएगा कि पेपर सॉल्‍व करने में कितना समय बचा है।
    • स्‍टेप 7: सवाल हल करने के बाद आप फौरन जान सकते हैं कि सही जवाब क्‍या था।
    • स्‍टेप 8: आप सवालों को हर करने में मदद भी ले सकते हैं।

    हर सवाल के 4 ऑप्‍शन, डिटेल में जान सकते हैं आंसर

    जेमिनी पर मॉक टेस्‍ट की खास बात है कि हर सवाल के 4 ऑप्‍शन मिलते हैं। अगर आप चाहें तो सही जवाब को जेमिनी से एक्‍सप्‍लेन करने के लिए भी कह सकते हैं। जेमिनी बायीं ओर आपको उस पूरे सवाल को समझा भी देगा।

    एग्‍जाम के बाद मिलेगा रिजल्‍ट

    इस मॉक टेस्‍ट की खूबी है कि एग्‍जाम के बाद जेमिनी, स्‍टूडेंट्स का विश्‍लेषण करेगा। उन्‍हें बताएगा कि क्‍या अच्‍छा रहा और कहां सुधार की जरूरत है। इसके अलावा, गूगल ने Search के AI Mode में एक नया Canvas टूल भी जोड़ा है। इस पर स्‍टूडेंट्स अपने क्‍लास नोट्स अपलोड कर सकते हैं। उन नोट्स के आधार पर और वेब से मिली जानकारी का यूज करके, स्‍टूडेंट्स के लिए एक गाइड या क्‍वि‍ज तैयार हो जाएगा। स्‍टूडेंट्स चाहें तो गाइड को छोटा करवा सकते हैं या फ‍िर किसी खास चैप्‍टर पर अधिक फोकस करने के लिए कह सकते हैं। यह सब एआई की मदद से किया जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।