• Technology
  • Jio ने दिखाए कैमरा वाला एआई चश्मा, वीडियो रिकॉर्ड करने से लेकर ट्रांसलेशन करने तक, कई कामों में करेगा मदद

    India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई है। 20 फरवरी तक आयोज‍ित होने वाली इस एआई समिट के साथ AI एक्‍सपो कगा आयोजन भी हो रहा है, जिसमें विभिन्न एआई प्रोडक्ट पेश किया जा रहे हैं। समिट में जियो के पवेलियन में JioFrames भी देखने को मिला है। इसमें कैमरा जैसी सुविधा मिल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई है। 20 फरवरी तक आयोज‍ित होने वाली इस एआई समिट के साथ AI एक्‍सपो कगा आयोजन भी हो रहा है, जिसमें विभिन्न एआई प्रोडक्ट पेश किया जा रहे हैं। समिट में जियो के पवेलियन में JioFrames भी देखने को मिला है। इसमें कैमरा जैसी सुविधा मिल रही हैं। इससे वीडियो भी बना सकते हैं। इनका मुकाबला Ray-Ban Meta ग्लासेस से किया जा रहा है। Jio के पवेलियन के अनुसार, कंपनी के एआई ग्लासेस को मेटा के एआई ग्लासेस से आधी कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें दो कैमरा लगे हैं। ग्लासेस में कैमरा के साथ-साथ स्पीकर्स और माइक्रोफोन दिए गए हैं।

    JioFrames से उठा पर्दा

    JioFrames समिट में जियो के पवेलियन में JioFrames पेश किए गए हैं। फ्रैम ब्लैक कलर में हैं। इनमें आगे की तरह दो कैमरा लगे हैं। फ्रैम के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके दो वेरिएंट हैं। पहनने में JioFrames काफी कम्फर्टेबल है और इसका वजन भी कम है। ये कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह आपके लिए विभिन्न भाषाओं में आपके लिए ट्रांसलेशन कर सकता है। आवाज कम या ज्यादा करने के लिए इसके साथ में एक टच बटन भी दिया गया है।

    एआई से कर सकते हैं बात

    Jio के एआई फ्रैम्स में खुद का एआई सिस्टम मिलता है। इसका मतलब है कि आप Hey Jio बोलकर एआई सिस्टम से बात कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको कोई रेसिपी नहीं पता है तो आप JioFrames से पूछ सकते हैं और आपको ईयरबड्स लगाने के जरूरत नहीं है। इसमें लगे स्पीकर के जरिए आपको रेसिपी सुनाई देती रहेगी। अगर आपकी नजर कमजोर है और आप नजर वाला चश्मा पहनते हैं तो परेशान ना हों। JioFrames आपके उस चश्में के साथ जुड़ जाते हैं। उसके फ्रेम को आप इसमें जोड़ सकते हैं। इन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    समिट में शामिल हो रहे 600 से ज्‍यादा स्‍टार्टअप्‍स

    बता दें कि भारत में आयोजित होने वाली इस एआई समिट में 600 से ज्‍यादा स्‍टार्टअप्‍स शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट एक्‍सपो का उद्घाटन किया। आज दूसरे द‍िन इस सम‍िट में कई घोषणाएं होने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की मुख्य विशेषताओं के बारे में बात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 विचारों, नवाचार और इरादों का एक शक्तिशाली संगम है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।