• Sports
  • JSK vs MICT Highlights: एमआई के सामने नहीं टिक पाई सुपर किंग्स, एसए20 में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने रेयान रिकेल्टन

    जोहानिसबर्ग: साउथ अफ्रीका की एसए20 में एमआई केपटाउन पटरी पर लौटती दिख रही है। लीग के पहले 5 मैचों में टीम को एक भी जीत नहीं मिली थी। अब एमआई ने लगातार दूसरे मैच को अपने नाम कर लिया। जोबर्ग सुपर किंग्स को एमआई ने उसके घर में जाकर 36 रनों से हरा दिया। पहले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    जोहानिसबर्ग: साउथ अफ्रीका की एसए20 में एमआई केपटाउन पटरी पर लौटती दिख रही है। लीग के पहले 5 मैचों में टीम को एक भी जीत नहीं मिली थी। अब एमआई ने लगातार दूसरे मैच को अपने नाम कर लिया। जोबर्ग सुपर किंग्स को एमआई ने उसके घर में जाकर 36 रनों से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए एमआई ने रेयान रिकेल्टन की शतकीय पारी की मदद से 3 विकेट पर 234 रन बनाए। जेएसके 5 विकेट पर 198 रन ही बना पाई।

    रिकेल्टन और डुसन ने 129 रन जोड़े

    एमआई केपटाउन ने पहले ही ओवर से सुपर किंग्स को प्रेशर में डाल दिया। रेयान रिकेल्टन और रासी वान डेर डुसेन ने पहले ओवर में डेनियल वोरेल के खिलाफ 20 रन बना दिए। इसके बाद दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बैटिंग पावरप्ले में टीम ने 67 रन बनाए। 26 गेंदों पर डुसेन ने अपना अर्धशतक लगाया। 28 गेंदों पर रिकेल्टन भी पचासे तक पहुंच गए। 11वें ओवर में वोरेल ने डुसेन को आउट करके ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। डुसेन और रिकेल्टन ने 62 गेंद पर 129 रन जोड़े। 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से डुसेन ने 32 गेंद पर 65 रन बनाए।

    रिकेल्टन का सीजन में दूसरा शतक

    निकोलस पूरन और जेसन स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन रिकेल्टन ने अटैक करना जारी रखा। 18वें ओवर में 54 गेंदों पर रिकेल्टन ने अपना शतक पूरा किया। वह एसए20 में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी सीजन उन्होंने दोनों शतक लगाए हैं। करीम जनत ने अंत में 11 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। 60 गेंदों पर रिकेल्टन ने 113 रनों की पारी खेली। इसमें 8 चौके और 9 छक्के शामिल थे। जेएसके के सभी गेंदबाज की इकोनॉमी 9 से ज्यादा की रही। वोरेल ने 2 जबकि डेनोवन फेरेरा ने एक विकेट लिया।

    फाफ डु प्लेसिस ने बैटिंग नहीं की

    जेम्स विंस ने पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ तीन चौके मारे लेकिन दूसरे छोड़ से उन्हें साथ नहीं मिला। विकेटकीपर माइकल काइल पेपर 2 रन बनाकर तीसरे ओवर में रबाडा का शिकार बने। मैथ्यू डिविलियर्स सिर्फ 4 रन बना सके तो वियान मुल्डर का खाता नहीं खुला। 35 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद विंस को डियान फोरेस्टर का साथ मिला। विंस ने 43 गेंद पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। 42 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से फोरेस्टर ने नाबाद 80 रनों का योगदान दिया। इसके बाद भी टीम 200 रनों तक नहीं पहुंच पाई। इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस बैटिंग के लिए नहीं उतरे। कागिसो रबाडा और जॉर्ज लिंडे को 2-2 विकेट मिले।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।