• Entertainment
  • Kennedy X Review: ‘किलर’ है अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’, सनी लियोन और राहुल भट्ट ने उड़ाए होश

    अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म ‘कैनेडी’ फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुराग कश्यप की इस नियो-नॉयर क्राइम थ्रिलर ने साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में तहलका मचा दिया था। तब फिल्म को फेस्टिवल में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। हालांकि, तब से ‘कैनेडी’


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म ‘कैनेडी’ फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुराग कश्यप की इस नियो-नॉयर क्राइम थ्रिलर ने साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में तहलका मचा दिया था। तब फिल्म को फेस्टिवल में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। हालांकि, तब से ‘कैनेडी’ भारत में थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई थी, और अब यह 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म Z5 पर रिलीज हो गई है। ‘कैनेडी’ में सनी लियोन और राहुल भट्ट लीड रोल में हैं और जिसने भी फिल्म देखी है, वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    ‘कैनेडी’ की कहानी

    ‘कैनेडी’ एक ऐसे पूर्व पुलिस अफसर की कहानी बताती है, जिसे काफी समय से मरा हुआ समझ लिया गया, पर उसे इसकी परवाह नहीं। उसके सिर पर बस एक ही जुनून सवार है और वह है भृष्टाचार को खत्म करने का। इसके लिए वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ काम करने में लगा रहता है। फिल्म में वह पुलिस अफसर (राहुल भट्ट) एक टैक्सी ड्राइवर बनकर पुलिस कमिश्नर रशीद के लिए काम करता है। वह उसका हिटमैन है, और रात को अंधेरे में भ्रष्ट लोगों को मौत के घाट उतारता है। ‘कैनेडी’ देखने के बाद कई लोगों ने ट्विटर (अब X) पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। वो फिल्म के साथ सनी लियोन और राहुल भट्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    ‘कैनेडी’ देखने के बाद लोगों ने X पर क्या कुछ लिखा, पढ़िए रिव्यू:

    यहां देखिए ‘कैनेडी’ का ट्रेलर:

    ‘कैनेडी’ का रिकॉर्ड

    मालूम हो कि ‘कैनेडी’ को पहली बार साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था, जहां इसे 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। वहीं भारत में इसे मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। यह फिल्म भारत में न तो थिएटर्स में रिलीज की गई थी और ना ही ओटीटी पर, लेकिन 10 दिसंबर 2025 को इसे Letterboxd’s Video Store पर लॉन्च किया गया। यह कारनामा करने वाली ‘कैनेडी’ एकमात्र भारतीय फिल्म है। और अब Z5 पर स्ट्रीम की गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।