‘कैनेडी’ की कहानी
‘कैनेडी’ एक ऐसे पूर्व पुलिस अफसर की कहानी बताती है, जिसे काफी समय से मरा हुआ समझ लिया गया, पर उसे इसकी परवाह नहीं। उसके सिर पर बस एक ही जुनून सवार है और वह है भृष्टाचार को खत्म करने का। इसके लिए वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ काम करने में लगा रहता है। फिल्म में वह पुलिस अफसर (राहुल भट्ट) एक टैक्सी ड्राइवर बनकर पुलिस कमिश्नर रशीद के लिए काम करता है। वह उसका हिटमैन है, और रात को अंधेरे में भ्रष्ट लोगों को मौत के घाट उतारता है। ‘कैनेडी’ देखने के बाद कई लोगों ने ट्विटर (अब X) पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। वो फिल्म के साथ सनी लियोन और राहुल भट्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
‘कैनेडी’ देखने के बाद लोगों ने X पर क्या कुछ लिखा, पढ़िए रिव्यू:
यहां देखिए ‘कैनेडी’ का ट्रेलर:
‘कैनेडी’ का रिकॉर्ड
मालूम हो कि ‘कैनेडी’ को पहली बार साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था, जहां इसे 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। वहीं भारत में इसे मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। यह फिल्म भारत में न तो थिएटर्स में रिलीज की गई थी और ना ही ओटीटी पर, लेकिन 10 दिसंबर 2025 को इसे Letterboxd’s Video Store पर लॉन्च किया गया। यह कारनामा करने वाली ‘कैनेडी’ एकमात्र भारतीय फिल्म है। और अब Z5 पर स्ट्रीम की गई है।













