• Entertainment
  • Kerala Story 2 के डायरेक्टर ने अनुराग कश्यप तो कहा ‘मानसिक रूप से दुर्बल’, बीफ खिलाने वाले सीन पर लताड़ा

    ‘केरल स्टोरी 2’ के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर जमकर निशाना साधा है, जिन्होंने आगामी फिल्म को ‘पूरी तरह बकवास’ और बकवास प्रॉपगैंडा बताया था। ट्रेलर के एक सीन में, एक मुस्लिम परिवार द्वारा एक्ट्रेस को जबरदस्ती गोमांस खिलाया जाता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने कहा कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘केरल स्टोरी 2’ के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर जमकर निशाना साधा है, जिन्होंने आगामी फिल्म को ‘पूरी तरह बकवास’ और बकवास प्रॉपगैंडा बताया था। ट्रेलर के एक सीन में, एक मुस्लिम परिवार द्वारा एक्ट्रेस को जबरदस्ती गोमांस खिलाया जाता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने कहा कि गोमांस तो दूर की बात है, कोई किसी को खिचड़ी भी जबरदस्ती नहीं खिला सकता।

    अब ट्विटर पर कामाख्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अनुराग ‘मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अनुराग कश्यप ने कहा है कि कोई भी किसी को इस तरह से खिचड़ी तक नहीं खिलाता। मैं पूरी तरह सहमत हूं। कोई भी किसी को इस तरह से लड्डू भी नहीं खिला सकता। लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे समाज में, हमारी मासूम लड़कियों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए गोमांस खिलाया जाता है। यह एक अपराध है।’

    समस्या ये है कि अनुराग कश्यप जी अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं। उनको हर चीज से दिक्कत है- ब्राह्मणों से, नेटफ्लिक्स से, फिल्म इंडस्ट्री से। क्या आदमी को हर चीज से दिक्कत हो सकती है।
    कामाख्या नारायण सिंह, केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर

    ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ फिल्म का जिक्र

    उन्होंने आगे कहा, ‘इन्होंने एक फिल्म बनाई थी, दैट गर्ल इन येलो बूट्स, जिसमें उन्होंने एक पिता और बेटी के बीच अवैध संबंध दिखाया है। एक सभ्य समाज में ये सोच के परे है। पर ये आदमी मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं और समाज ने भी इसे गंभीरता से लेना छोड़ दिया है।’

    पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अक्ल आए। जहां तक केरल स्टोरी 2 की बात है, यह तथ्यों पर आधारित है। लोगों को इसका ट्रेलर पसंद आ रहा है। धन्यवाद।
    कामाख्या नारायण सिंह, डायरेक्टर

    अनुराग कश्यप के लिए लिखा ये

    वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने हिंदी में कैप्शन लिखा, ‘प्रिय अनुराग सर, मुद्दा फिल्म में दिखाए गए सीन—खिचड़ी, गोमांस या कुछ और नहीं है। असली सवाल सहमति और जबरदस्ती का है। आप किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ खिचड़ी तक नहीं खिला सकते, इसलिए अगर कोई फिल्म जबरन बदलाव या दबाव का मुद्दा उठाती है, तो उसे नफरत फैलाने वाला कहना बौद्धिक बेईमानी है। आपके झूठ रचनात्मक स्वतंत्रता हैं, और हमारा सच दुष्प्रचार है! बहस तथ्यों और आंकड़ों पर होनी चाहिए—न कि ‘बकवास’ या ‘चापलूसी करने वाला’ जैसे लेबल लगाकर चर्चा को बंद करने पर।’

    ‘द केरल स्टोरी 2’ पर क्या बोले अनुराग कश्यप

    अनुराग से ‘द केरल स्टोरी 2‘ के ट्रेलर पर सवाल किया गया था। उन्होंने जवाब दिया, ‘द केरल स्टोरी एक घटिया फिल्म है। यह सरासर बकवास है। पूरी तरह से बकवास। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास फिल्म है। इसे घटिया कहते हैं।’

    वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्ममेकर एक लालची आदमी है। वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है।
    अनुराग कश्यप, फिल्ममेकर

    ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज डेट

    इस फिल्म की कहानी अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। विपुल की बनाई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।