• Religion
  • Kharmas 2025 Daan : खरमास में करें इन पांच में से किसी 1 चीज का दान, चमकेगी किस्मत, कमजोर ग्रह होंगे मजबूत

    खरमास का आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व बताया गया है। जब भी सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब से खरमास का आरंभ हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सूर्य का तेज कम हो जाता है। जिस वजह से इस महीने में कोई भी शुभ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 16, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    खरमास का आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व बताया गया है। जब भी सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब से खरमास का आरंभ हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सूर्य का तेज कम हो जाता है। जिस वजह से इस महीने में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। हालांकि, खरमास का महीना देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए खास माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं खरमास में किन चीजों का दान करने से व्यक्ति भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करके धन और ऐश्वर्य हासिल करेगा। जानें खरमास में किन 5 चीजों का दान करें।

    खरमास में क्या दान करें

    1) पुराणों के अनुसार, खरमास के महीने में गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। जरूरतमंद लोगों को गुड़ का दान खरमास में करने से कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है। साथ ही गुड़ का संबंध बृहस्पति से भी बताया गया है। अगर किसी की कुंडली में गुरु कमजोर अवस्था में है तो उन्हें भी गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में कमजोर गुरु के अच्छे परिणाम मिलते हैं।
    2) खरमास में तिल का मास भी करना चाहिए। वैसे तो आप काले सफेद किसी का भी दान कर सकते हैं। लेकिन, लाल रंग के तिल का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
    3) खरमास के दौरान गर्म कपड़े को दान करना भी अच्छा माना जाता है। गर्म कपड़े और कंबल का दान करने से सूर्य ग्रह की कृपा मिलती है। साथ ही अगर कुंडली में भी है गुरु ग्रह कमजोर है तो व्यक्ति को खरमास में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल दान करने से बहुत सुख समृद्धि मिलती है।
    4) नमक के दान को महादान कहा जाता है। साथ ही इसका दान करने से चंद्रमा का बुरा प्रभाव कम होता है। इसके दान से कई प्रकार का पाप का नाश होता है। नमक का दान सूर्य से भी संबंध माना जाता है।
    5) खरमास में रुई का दान या रुई से बनी चीजें जैसे पूजा की बत्तियां इन सभी का दान आप किसी मंदिर में कर सकते हैं।

    खरमास में दान का महत्व

    ऐसी मान्यता भी है कि खरमास में किए गए दान का दोगुना फल व्यक्ति को मिलता है। हालांकि, खरमास में कोई शुभ काम तो किया जाता नहीं है लेकिन, इस समय भगवान विष्णु की पूजा और दान आदि करने से कुंडली में कमजोर सूर्य और गुरु के अशुभ प्रभाव को कम कर दिया जाता है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।