कमाल राशिद खान ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘जाहिर सी बात है कि कुछ ऐसी चीजें हुई होंगी, पुलिस को डाउट आया होगा और उसकी वजह से ये सब हुआ है। लेकिन कौन गलत और कौन सही है। वो मैं नहीं कह सकता। अदालत बताएगी कि क्या सही है और क्या गलत। मेरा कहना ये है कि मेरे पास लाइसेंस है 22 से है और आज तक मैंने लॉ नहीं तोड़ा, कोई फाउल प्ले नहीं किया। 22 साल के बाद क्यों करूंगा? लेकिन ठीक है।’
सना रईस खान हैं KRK की वकील
कमाल आर खान ने आगे कहा, ‘पुलिस ने अपनी ड्यूटी की है। केस बनाया है। करेक्ट है। वो अदालत डिसाइड करेगी कि क्या सही है और क्या गलत।’ बता दें कि सना रईस खान इनकी वकील हैं, जो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थीं। उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया था कि एक्टर की गिरफ्तारी गलत और अवैध है। क्योंकि उनकी गिरफ्तारी से पहले उनको कोई नोटिस नहीं दिया गया था।
केआरके का ओशिवारा केस क्या है?
मुंबई के ओशिवारा के रेसिडेंशियल इलाके में 18 जनवरी को फायरिंग की घटना हुई थी। एक बिल्डिंग पर दो राउंड फायरिंग हुई थी और दो गोलियां भी मिली थीं। नालंदा सोसाइटी में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और बताया था कि केआरके ने बयान में कबूला है कि फायरिंग उनकी बंदूक से की गई है। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था और जेल भेज दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनको 28 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी जमानत रिजेक्ट कर दी गई थी। लेकिन फिर 30 जनवरी को जनवरी को वह जेल से बाहर आ गए।














