जीवन रेखा के संकेत सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित
- अगर हथेली में जीवन रेखा में द्वीप बना हुआ हो या उसमें शाखाएं नजर आएं तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ है की जातक को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इनके लिए सेहत के प्रति अलर्ट रहना बेहद जरूरी होता है।
- लाइफ लाइन अगर हाथ में लंबी, गहरी और स्पष्ट हो तो इसे दीर्घायु और स्वस्थता का संकेत माना जाता है।
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जीवन रेखा अगर किसी स्थान पर टूट जाए तो यह अच्छा संकेत नहीं होता है। ऐसे में आपको अधिक सतर्क रहना होगा। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचाव आवश्यक होगा।
- मान्यता है कि द्वीप अगर स्वास्थ्य रेखा या जीवन रेखा पर हो तो उन्हें कोई भी कार्य सतर्कता के साथ करना चाहिए। साथ ही, वाहन आदि भी संभलकर चलाना चाहिए।
- अगर किसी की हथेली में जीवन रेखा बीच में टूट रही हो तो उसका दूसरा हाथ भी अवश्य देखना चाहिए। अगर बाएं हाथ में जीवन रेखा टूटी हुई हो और दाएं हाथ में जुड़ी हुई हो तो उनकी रोगों से रक्षा होती है। जीवन में आने वाले बड़े संकट से भी बचाव हो सकता है।
- सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, अगर दोनों हथेली की रेखाएं टूटी हुई हों तो ऐसे प्राणी को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। जीवन में जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए।
- अगर किसी की हथेली में जीवन रेखा में शाखाएं और जंजीर बनी दिखें। साथ ही, स्वास्थ्य रेखा पर शाखायुक्त और कटी फटी रेखा हो तो उनके लिए स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना आवश्यक होता है। सेहत को लेकर लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।
- जीवन रेखा अगर शुरू में शाखा युक्त हो यानी लाइन दो या अधिक भागों में बटी हुई हो या रेखा इसी प्रकार समाप्त हो रही हो तो ऐसे जातकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।













