• Business
  • L&T Share Price: ईरान संकट से 7% गिर गया एलएंडटी का शेयर, जानिए क्या है वजह

    नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एलएंडटी के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी गिरावट के साथ 3960.20 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 4280.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 3960.20 रुपये पर खुला। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एलएंडटी के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी गिरावट के साथ 3960.20 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 4280.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 3960.20 रुपये पर खुला। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि देश की सबसे बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी का पश्चिम एशिया के देशों में अच्छा खासा कारोबार है। लेकिन ताजा संकट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

    दोपहर बाद 1.00 बजे कंपनी का शेयर 6.88% की गिरावट के साथ 3986.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। घरेलू ब्रोकरेज फर्म JM Financial का कहना है कि एलएंडटी को पश्चिम एशिया के प्रोजेक्ट्स के पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। साथ ही यूएई के रियल एस्टेट मार्केट में सुस्ती भी कंपनी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। कंपनी की ऑर्डर बुक में पश्चिम एशिया की मजबूत हिस्सेदारी है। फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी के पास 7.33 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था जिसमें पश्चिम एशिया की हिस्सेदारी 37 फीसदी है।

    पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, एक घंटे के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

    कंपनी की मुश्किल

    कंपनी ने खुद को हाइड्रोकार्बन सेगमेंट में लीडिंग कॉन्ट्रैक्टर के रूप में स्थापित किया है। फारस की खाड़ी खासकर पूर्वी सऊदी अरब में इसकी अच्छी खासी मौजूदगी है। लेकिन ताजा संकट से उसे अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही यूएई में रियल एस्टेट बूम से कंपनी को चीनी कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा से निपटने में मदद मिली थी। अगर सुरक्षा कारणों से रियल एस्टेट एक्टिविटी स्लो होती है तो प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगा और कंपनी का मार्जिन प्रभावित हो सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।