• Technology
  • MacBook Neo: ऐपल का बहुत बड़ा दांव, 69,900 रुपये में लॉन्‍च क‍िया अबतक का सबसे सस्‍ता मैकबुक

    Apple Most Affordable Laptop Ever: ऐपल ने बहुत बड़ा दांव चलकर चौंका दिया है। उसने अब तक का अपना सबसे किफायती यानी सस्‍ता मैकबुक लॉन्‍च किया है। इसका नाम MacBook Neo है जिसकी कीमत 69,900 रुपये रखी गई है। यह एक बजट मैकबुक है, जो उन लोगों के लिए बेहतर विकल्‍प बन सकता है, जिन्‍होंने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple Most Affordable Laptop Ever: ऐपल ने बहुत बड़ा दांव चलकर चौंका दिया है। उसने अब तक का अपना सबसे किफायती यानी सस्‍ता मैकबुक लॉन्‍च किया है। इसका नाम MacBook Neo है जिसकी कीमत 69,900 रुपये रखी गई है। यह एक बजट मैकबुक है, जो उन लोगों के लिए बेहतर विकल्‍प बन सकता है, जिन्‍होंने आजतक मैकबुक को एक्‍सपीरियंस नहीं किया। यह इसलिए भी बड़ा कदम है, क्‍योंकि प्रमुख स्‍मार्टफोन और लैपटॉप कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट के प्राइस बढ़ा रही हैं और दिग्‍गज कंपनी ऐपल ने सस्‍ता मैकबुक पेश करके लोगों को एक अवसर दिया है।

    MacBook Neo Price IN India (MacBook Neo के इंडिया प्राइस)

    MacBook Neo की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। छात्रों के लिए इसके एजुकेशन प्राइस 59,900 रुपये रखे गए हैं। प्रीऑर्डर शुरू हो गए हैं। यह 11 मार्च से स्‍टोर्स पर भी बिकने लगेगा। ऐपल का यह भी कहना है कि यह उसका अबतक का सबसे इको-फ्रेंडली मैकबुक है, जिसे 60 फीसदी रिसाइकल मटीरियल से बनाया गया है।

    MacBook Neo Features, Specifications (MacBook Neo के प्रमुख फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस)

    MacBook Neo को बनाने में एल्‍युमीनियम का इस्‍तेमाल हुआ है। इसका वजन सिर्फ 1.22 किया है। कंपनी का कहना है कि यह फैनलेस (Fanless) डिजाइन के साथ आता है यानी जब इसे इस्‍तेमाल किया जाएगा तो लैपटॉप जरा भी शोर नहीं करेगा जैसा आम विंडोज लैपटॉप करते हैं, जब उन्‍हें ज्‍यादा देर तक इस्‍तेमाल किया जाता है।

    इस लैपटॉप में MacBook Neo में 13 इंच का लिक्‍व‍िड रेटिना (Liquid Retina) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2408×1506 पिक्‍सल्‍स है। यह 500 निट्स ब्राइटनेस और 1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है।

    A18 Pro चिपसेट

    MacBook Neo में A18 Pro चिप इस्‍तेमाल हुआ है। कंपनी ने दावा किया है कि यह चिपसेट Intel Core Ultra 5 से 50 फीसदी फास्‍ट है और ऑन-डिवाइस AI काम के लिए 3 गुना ज्यादा तेज है। यहां ध्‍यान रखने वाली बात है कि ऐपल आमतौर पर अपने मैकबुक्‍स में M सीरीज के चिपसेट इस्‍तेमाल करती है और उसकी सबसे नई लाइनअप में M5 सीरीज के चिपसेट दिए गए हैं।

    16 घंटे चलने वाली बैटरी

    बहरहाल, MacBook Neo को लेकर दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक चल जाएगी। अन्‍य फीचर्स के तहत कंपनी ने वीडियो कॉलिंग के लिए 1080p FaceTime HD कैमरा और इमर्सिव साउंड के लिए स्पेशियल ऑडियो (Spatial Audio) के साथ डुअल स्पीकर्स का सेटअप ऑफर किया है।

    मैजिक कीबोर्ड और टच आईडी

    मैकबुक निओ में बैकलि‍ट Magic Keyboard के अलावा सेफ लॉग-इन के लिए Touch ID दिया गया है। इसमें दो USB-C पोर्ट, हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 की कनेक्‍टि‍विटी है। यह macOS Tahoe पर चलता है और इसमें ऐपल इंटेलिजेंस के सभी प्रमुख एआई फीचर्स दिए गए हैं। MacBook Neo को 4 कलर्स- ब्‍लश, इंडिओ, सिल्‍वर और सिटरस में लाया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।