माघ मास में इन 5 स्थानों पर जरुर जलाएं दीपक
1) मकर संक्रांति के बाद से माघ महीना समाप्त होने से भगवान विष्णु के सामने नियमित सुबह शाम घी का दीपक जलाएं। अगर आपके घर के पास भगवान विष्णु का मंदिर है तो मंदिर में जाकर दीपक जलाएं वरना आप घर में भी भगवान विष्णु को विराजमान करके उनके सामने दीपक प्रज्वलित कर सकते हैं।
2) पुराणों के अनुसार, माघ मास में तुलसी सेवा और नियमित पूजा पाठ करने से कार्तिक मास में की गई सेवा के समान ही फल प्राप्त होता है। इस महीने में तुलसी को लाल चुनरी जरुर उढ़ाएं और नियमितसुबह शाम घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है।
3) मकर संक्रांति के बाद से माघ मास समाप्त होने से रोजाना प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर रखें।
4) मंदिर में या पीपल के नीचे नियमित या फिर हर शनिवार और मौनी अमावस्या के दिन दीप जलाएं। ऐसा करने से आपको देवताओं की कृपा प्राप्त होगी।
5) माघ मास समाप्त होने तक नदी तालाब या जलाशय के पास दीप जलाना चाहिए। अगर आप हर दिन नदी तालाब में स्नान नहीं कर पाते हैं तो प्रयास करें कि मौनी अमावस्या पर नदी में स्नान करें और दीप जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। ऐसा करने से न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि देवताओं की कृपा दृष्टि भी आप पर बनी रहेगी।














