• Religion
  • Magh Purnima 2026: माघी पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग का अद्भुत संयोग, इन उपायों से कई जन्मों तक मिलेगा लाभ

    Maghi Purnima 2026: पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा गया है, रविवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो रवि पुष्य योग बन जाता है, जो खरीदारी आदि के लिए अत्यंत शुभ होता है। माघी पूर्णिमा , 1 फरवरी 2026 के दिन रवि पुष्य का संयोग जो रात्रि 11ः38 तक है, बेहद खास


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Maghi Purnima 2026: पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा गया है, रविवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो रवि पुष्य योग बन जाता है, जो खरीदारी आदि के लिए अत्यंत शुभ होता है। माघी पूर्णिमा , 1 फरवरी 2026 के दिन रवि पुष्य का संयोग जो रात्रि 11ः38 तक है, बेहद खास है। माघ मास की पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र एवं अन्य ग्रहीय संयोग इस समय वातावरण और जल तत्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिसका लाभ पवित्र नदियों या सरोवरों में स्नान करने से मिलता है। तीर्थराज प्रयागराज में गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम पर मात्र एक डुबकी भी अत्यन्त कल्याणकारी है।

    रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ने पर रवि पुष्य बनता है जो औषधि आदि के चयन के लिए सर्वोत्तम माना गया है। विवाह को छोड़कर सभी मांगलिक शुभ कार्यों में पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है। शास्त्रों में पुष्य को सौ दोषों को दूर करने वाला, शुभ कार्य उद्देश्यों में निश्चित सफलता प्रदान करने वाला एवं बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी हेतु सबसे श्रेष्ठ एवं शुभ फलदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र के दिन किए गए हर शुभ कार्य का परिणाम कई गुना हो जाता है, इसी तरह इस दिन किया गया दान जन्म-जन्मान्तरों तक संचित हो जाता है।

    मेष और वृश्चिक के लिए उपाय
    मेष और वृश्चिक के लोग राशि स्वामी मंगल मंगल से संबंधित वस्तुएं खरीद कर उनका दान करें। स्वर्ण धातु अथवा तांबे से निर्मित वस्तुओं का क्रय विशेष लाभदायक रहेगा।

    वृष और तुला के लिए उपाय
    वृष और तुला राशि के लोग चांदी की वस्तु अवश्य खरीदे और पहने। मां दुर्गा की विशेष आराधना करें और कन्याओं को सफेद वस्तु या खीर दान करें। दुर्गा के मंत्र का जाप करें, गणेश जी का ध्यान करें।

    मिथुन और कन्या के लिए उपाय
    मिथुन और कन्या राशि के लोग इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा करें, तांबा या पीतल अवश्य खरीदे और किसी अपाहिज या कुष्ठ रोगी को भोजन दें।

    कर्क राशि के लिए उपाय
    कर्क राशि के लिए यह दिन खास है चांदी का क्रय और जन्म कुंडली में चन्द्रमा के बलाबल के अनुरूप दान दोनों करें, चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें, सफेद वस्तुओं का दान करें।

    सिंह राशि के लिए उपाय
    सिंह राशि के लोग सोने या पीतल की वस्तु खरीदे। गेहूं-ज्वार या वस्त्र का दान करें, सूर्य दर्शन एवं पूजन करें और किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी होगा।

    धनु और मीन के लिए उपाय
    धनु और मीन राशि के लोग पुष्य नक्षत्र में गुरु पूजन कर गुरु का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें अथवा मंदिर अवश्य जाएं। अन्न या पीले फल का वहां दान करें, सोना या पीतल खरीदे, वस्त्र भी खरीद सकते है।

    मकर और कुम्भ के लिए उपाय
    मकर और कुम्भ राशि के लोग पुष्य नक्षत्र संयोग में तेल, काले तिल और उड़द का दान करें। सारे घर की या घर के किसी कोने की सफाई स्वयं करें, घी का दीपक जलाकर ही पूजा करें, महादेव की आराधना शुभ रहेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।