• Religion
  • Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर इन 4 स्थानों पर जरुर जलाएं दीपक, पितृदोष से मिलेगी राहत

    माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से उतरकर आते हैं और अपने भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन पवित्र नदियाओं में स्नान और दान पुण्य और पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से उतरकर आते हैं और अपने भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन पवित्र नदियाओं में स्नान और दान पुण्य और पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। माघ पूर्णिमा के दिन 5 स्थानों पर दीपक जरुर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन स्थानों पर दीपक जलाने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन 4 स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए।

    माघ पूर्णिमा पर जरुर जलाएं इन 4 स्थानों पर दीपक

    1) माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जरुर जलाना चाहिए। मान्यता है कि पीपल के वृ।भ में त्रिदेव, ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इस दिन पीपल के वृक्ष में दीपक जलाने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। अगर किसी की कुंडली में पितृदोष है उन्हें भी इस दिन पीपल के पेड़ से नीचे घी का दीपक पितरों के नाम से जलाना चाहिए।

    2) अपने घर के मुख्य द्वार भी भी माघ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मख्य द्वार पर घी की दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं और सौभाग्य बना रहता है।

    3) माघ पूर्णिमा पर सुबह और शाम दोनों समय तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

    4) माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष। महत्व है साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के साथ साथ दीपक भी जलाने चाहिए। अगर आप किसी पवित्र नदी पर दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो अपने घर में ही जल के स्थान पर दीपक जला दें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।