महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 4 चीजें
1) अक्षत का पूजा में विशेष महत्व बताया गया है। शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 108 गिनकर अक्षत अर्पित करें। आप चाहे तो बिना गिने भी अक्षत अर्पित कर सकते हैं लेकिन, इस बात का ख्याल रखें कि अक्षत अखंड हो टूटे हुए न हों।
2) शिवपुराण में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों ने घेरा हुआ है तो ऐसे में महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर अरहर की दाल चढ़ाना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर अरहर की दाल चढ़ाने से व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आ रहे दुखों से भी राहत मिलती है।
3) शिवपुराण में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन अक्षत, अरहर दाल के अलावा मूंग की दाल भी अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि अगर आपको कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है या अगर आपकी कोई इच्छा अधूरी है तो ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि आप भगवान शिव को मूंग की दाल अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
4) शिवपुराण में बताया गया है कि शिवलिंग पर उड़द की दाल अर्पित करने से व्यक्ति को कारोबार में सफलता मिलती है। साथ ही आरोग्य में भी वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं।
5) शिवपुराण में बताया गया है कि इन सभी चीजों को सोमवार के दिन भी आप अर्पित कर सकते हैं लेकिन, महाशिवरात्रि के मौके पर इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने से आपको दोगुना और जल्दी फल मिलता है। साथ ही भगवान शिव के साथ साथ माता पार्वती की कृपा भी प्राप्त होती है।













