• Religion
  • Makar Sankranti 2026 Daan : मकर संक्रांति पर इस बार एकादशी तिथि का संयोग, जरुर करें इन 5 चीजों का दान

    मकर संक्रांति पर इस बार बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। बता दें कि 14 फरवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी, इस बार मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी तिथि भी रहेगी। ऐसे में इस बार मकर संक्रांति के दान को लेकर भी कंफ्यूजन बना हुआ है। शास्त्रों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व बताया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मकर संक्रांति पर इस बार बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। बता दें कि 14 फरवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी, इस बार मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी तिथि भी रहेगी। ऐसे में इस बार मकर संक्रांति के दान को लेकर भी कंफ्यूजन बना हुआ है। शास्त्रों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में मकर संक्रांति के साथ एकादशी तिथि का संयोग बनने से इस पर्व का महत्व भी दोगुना बन जाता है। हालांकि, मकर संक्रांति पर इस बार एकादशी तिथि होने के कारण चावल के दान को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है क्योंकि, एकादशी तिथि में चावल का सेवन और दान आदि करना वर्जित माना गया है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर इस बार क्या दान करें और किन चीजों का दान करने से बचें।

    पंचांग की गणना के अनुसार, यह बेहद ही दुर्लभ संयोग हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर यानी मकर राशि में प्रवेश करते हैं और एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति और एकादशी तिथि के दिन भजन कीर्तन आदि करने वालों को दोगुना लाभ मिलता है। साथ ही मकर संक्रांति के दिन जो भी दान किया जाता है उसके पुण्य व्यक्ति को कई जन्मों तक प्राप्त होता है।

    मकर संक्रांति पर क्या चावल का दान कर सकते हैं या नहीं ?

    एकादशी तिथि पर चावल का सेवन और दान आदि वर्जित है। जबकि मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन और दान आदि का विशेष महत्व है। ऐसे में इस बार खिचड़ी का सेवन और दान आदि न करें। आप चाहें तो शनिवार के दिन खिचड़ी का दान आदि कर सकते हैं। क्योंकि, इस समय भी सूर्य मकर राशि में ही रहेंगे। साथ ही आप चाहें तो इस दिन खिचड़ी से जुड़ी कच्ची सामग्री दान में दे सकते हैं। जैसे कच्चे चावल, दाल, नमक आदि का दान करना आपके लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। लेकिन, इस दिन चावल का सेवन न करें।

    मकर संक्रांति पर जरुर करें इन चीजों का दान

    1) अगर किसी की कुंडली में पितृदोष है तो काले तिल का दान आप कर सकते हैं। ऐसा करने से पितृदोष से शांति मिलती है साथ ही पापों का नाश भी होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन तिल का दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही ग्रह दोष भी शांत होते हैं।

    2) मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुड़ का दान करने से कुंडली में कमजोर सूर्य थोड़ा बलशाली होते हैं। साथ ही सूर्य दोष भी कम होता है।

    3) मकर संक्रांति के दिन मिट्टी के बर्तन, तांबे आदि की वस्तुओं का दान करना पुण्य फलदायी माना गया है। इस दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान देने से व्यक्ति की धन से संबंधित कमी दूर होती है। इस दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन आदि जरुर कराएं।

    4) मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना भी बेहद ही पुण्य फलदायी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, घी का संबंध सूर्य देव से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घी का दान करने से कुंडली में ग्रहों के दोष कम होते हैं और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    5) मकर संक्रांति के दिन कंबल और कपड़ों का दान करना बेहद ही पुण्य फलदायी माना गया है। मकर संक्रांति पर गरीब और जरूरतमंदों गर्म कपड़े और कंबल आदि का दान करना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गर्म कपड़ों आदि का दान करने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।