मकर संक्रांति 2026 कब है?
संक्रांति हमेशा सूर्य के गोचर पर निर्भर होती है। संक्रांति उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन सूर्योदय के बाद सूर्य का गोचर होता है। पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2026, बुधवार की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट के आसपास मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति 2026 शुभ मुहूर्त और पुण्यकाल
ज्योतिष गणना के अनुसार, 3 बजकर 13 मिनट से ही पुण्य काल शुरू हो जाएगा और लगभग 2 घंटे 32 मिनट तक मान्य रहेगा। इस काल में स्नान-दान, सूर्य को अर्घ्य और जप-तप विशेष फलदायी माने जाते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर किया गया दान कई गुना पुण्य देने वाला होता है।
मकर संक्रांति का महत्व
सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाता है। इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन से ठंड भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और सूर्य की किरणों का प्रभाव अधिक हो जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना जाता है और इसी दिन किए गए कर्मों का दोगुना पुण्य फल प्राप्त होता है।













