• Religion
  • Mathura Vrindavan Holi 2026 Dates: मथुरा-वृंदावन में कब शुरू होगी होली, लड्डू होली से लेकर लट्ठमार होली तक की देखें पूरी लिस्ट

    Mathura Vrindavan Holi 2026 : होली हिंदू धर्म के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। दो दिनों तक मनाया जाने वाला यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ शुरू होता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। मथुरा और वृंदावन में रंग और उत्साह का ये त्योहार बेहद ही


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Mathura Vrindavan Holi 2026 : होली हिंदू धर्म के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। दो दिनों तक मनाया जाने वाला यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ शुरू होता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। मथुरा और वृंदावन में रंग और उत्साह का ये त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बरसाने की लड्डू होली और लट्ठमार होली खेलने के लिए देश और विदेश से भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के भक्त यहां पहुंचते हैं। मथुरा-वृंदावन में 9 दिनों की होली प्रसिद्ध है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि बरसाने की लड्डू होली, लट्ठमार होली और वृंदावन की फूल वाली होली कब खेली जाएगी।

    मथुरा-वृंदावन में होली कब है ?

    25 फरवरी 2026, बुधवार लड्डू होली श्रीजी मंदिर, बरसाना
    26 फरवरी 2026, गुरुवार बरसाना लट्ठमार होली बरसाना
    27 फरवरी 2026, शुक्रवार नंदगांव लट्ठमार होली नंदगांव
    28 फरवरी 2026, शनिवार फूलों वाली होली बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
    1 मार्च 2026, रविवार छड़ी मार होली गोकुल
    2 मार्च 2026, सोमवार रामन रेती होली रामन रेती, गोकुल
    3 मार्च 2026, मंगलवार होलिका दहन मथुरा और वृंदावन
    4 मार्च 2026, बुधवार रंग वाली होली (धुलंडी ) पूरे ब्रज में
    5 मार्च 2026, गुरुवार हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा) दौजी मंदिर, बलदेव

    बरसाना लड्डू होली
    25 फरवरी 2026, बुधवार को बरसाने में लड्डू होली मनाई जाएगी। बरसाना के श्री लाडली (राधा रानी) मंदिर में इसे मनाया जाता है। इस दिन भक्त एक-दूसरे पर लड्डू बरसाकर होली मनाते हैं। इस दिन से होली के त्योहार की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है।

    बरसाने की लट्ठमार होली
    लड्डू होली के अगले दिन बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाती है। इस बार 26 फरवरी 2026, गुरुवार को लट्ठमार होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं लाठियों से पुरुषों को पिटती है। इसके अगले दिन नंदगांव में भी रंगों और उमंग के साथ लठमार होली खेली जाती है।

    वृंदावन फूलों वाली होली
    इस बार 28 फरवरी 2026, शनिवार के दिन वृंदावन फूलों वाली होली खेली जाएगी। बांके बिहारी मंदिर में फूलों से होली मनाने की अनूठी परंपरा है। वृंदावन में इसी दिन रंगभरी एकादशी भी मनाई जाएगी। इस दिन देवी-देवताओं को रंग लगाया जाता है। विधवाओं की प्रसिद्ध होली भी इस दिन वृंदावन में मनाई जाती है।

    गोकुल की छड़ी मार होली
    गोकुल की प्रसिद्ध छड़ी मार होली 1 मार्च 2026, रविवार के दिन मनाई जाएगी। नन्दभवन में ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद से इसकी शुरुआत होती है। यह त्योहार बरसाने की लट्ठमार होली से अलग है। इसमें लाठियों की बजाय छड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।

    होलिका दहन और रंग वाली होली
    होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार के दिन किया जाएगा। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया जाता है। इसके अगले दिन धुलंडी यानी रंग वाली होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग रंगों और गुलाल के साथ होली खेलते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।