मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। फ्रेंचाइजी ने तीन में से दो खिताब अपने नाम किए थे। वहीं एक बार आरसीबी विजेता रही है। यही वजह है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों को जीता है। दूसरी तरफ आरसीबी ने तीन मुकाबले जीते हैं।
एलिस पेरी लीग से बाहर हो चुकीं
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है। लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा 14 विकेट भी ले चुकी हैं। पेरी आरसीबी का हिस्सा थी लेकिन इस सीजन से बाहर हो चुकी हैं। यह फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका है। मुंबई के खिलाफ 2024 सीजन में पेरी ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह टूर्नामेंट में किसी भी गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।














