• Sports
  • MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और आरसीबी में होती है कांटे की टक्कर, WPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड देख लीजिए

    नवी मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं। वहीं भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथ में आरसीबी की कमान है। यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नवी मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं। वहीं भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथ में आरसीबी की कमान है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा।

    मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। फ्रेंचाइजी ने तीन में से दो खिताब अपने नाम किए थे। वहीं एक बार आरसीबी विजेता रही है। यही वजह है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों को जीता है। दूसरी तरफ आरसीबी ने तीन मुकाबले जीते हैं।

    एलिस पेरी लीग से बाहर हो चुकीं

    ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है। लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा 14 विकेट भी ले चुकी हैं। पेरी आरसीबी का हिस्सा थी लेकिन इस सीजन से बाहर हो चुकी हैं। यह फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका है। मुंबई के खिलाफ 2024 सीजन में पेरी ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह टूर्नामेंट में किसी भी गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है।

    इस प्रकार हैं दोनों टीमें

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।

    मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।