• Sports
  • Mike Hesson Statement: पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 100 से नीचे, नंबर-4 पर क्यों खेल रहे बाबर आजम, माइक हेसन ने दिए जवाब

    कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब स्ट्राइक रेट की वजह से हमेशा आलोचना होती है। इसी वजह से उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर को बैटिंग के लिए उतरने का मौका नहीं मिला। बाबर अभी टीम के लिए चौथे नंबर पर खेल रहे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब स्ट्राइक रेट की वजह से हमेशा आलोचना होती है। इसी वजह से उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर को बैटिंग के लिए उतरने का मौका नहीं मिला। बाबर अभी टीम के लिए चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। नामीबिया खिलाफ मैच में जब टीम का दूसरा विकेट गिरा तो तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। इसी वजह से बाबर की जगह ख्वाजा नफे को भेजा गया। उनके बाद शादाब खान उतर रहे। बाबर डक आउट में पैड पहने इंतजार करते रह गए।

    बाबर आजम पर क्या बोले माइक हेसन?

    शनिवार से टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है। इससे पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम का बचाव किया है। हेसन ने कहा, ‘देखिए टीम को इसी रोल की जरूरत है और बाबर को यह बात अच्छी तरह पता है। मुझे लगता है कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है।’

    हेसन ने आगे कहा- हमें लगता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन खिलाड़ी है, खासकर अगर हम थोड़ी मुश्किल में हों। जैसा कि हमने अमेरिका के खिलाफ देखा, एक बार जब वह जम जाता है तो वह अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा सकते हैं। हमने एशिया कप के बाद बाबर को एक खास रोल के लिए वापस बुलाया।’

    बाबर नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं उतरे?

    नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर आजम को नहीं उतारने के बारे में हेसन ने कहा- उस दिन मुकाबले में जब हम 12वें ओवर के बाद पहुंच चुके थे तो बाबर आजम को मैदान पर उतारना सही नहीं था। हमारे पास दूसरे ऑप्शन हैं जो अंत में यह रोल बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। बाबर भी ऐसा ही मानते हैं। उन्हें पता है कि उनके पास जो स्किल है जिसकी टीम को जरूरत है। कई मौकों पर दूसरे खिलाड़ी स्थिति के खिलाफ से बेहतर रोल निभा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।