चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है, उसमें वह अपने बेडरूम में हैं और खुद की किडनैपिंग दिखाई है। जहां पर उनके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए हैं और मुंह पर भी टेप लगा हुआ है। हालांकि वह कुछ सेकेंड में ही खुल जाता है और उसके बाद वह कहती हैं, ‘इतने भी बुरे दिन नहीं आए मेरे। अय्याशी! तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है? और तू… तू क्या कर रहा था? (व्हाट्सएप चैट दिखाते हुए) दो-दो लड़कियों के साथ कार में? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो जा।’
चंदिका ने पति को किया दुनिया के सामने बेइज्जत
चंद्रिका ने आगे कहा, ‘और क्या कह रहा है? एक्सेस? दुकान का एक्सेस और तू, दोनों नहीं चाहिए मुझे। (चुटकी बजाते हुए बोलीं) निकल। और… और तूने मुझे बनाया (व्यंगात्मक हंसी) रोड से बिठाकर महल में बिठाया। वरना आज भी रैपिडो चला रहा होता तू समझा! मुंह मत खुलवा इससे ज्यादा।’
चंद्रिका दीक्षित की एक्टिंग की तुलना अर्जुन कपूर से
इस क्लिप पर लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘वेब सीरीज रुकनी नहीं चाहिए वरना अनफॉलो कर दूंगा।’ एक ने लिखा, ‘राखी सावंत को टक्कर दे रही है ड्रामे में।’ एक ने लिखा, ‘नौटंकी के बीच इसका बेटा कहां है? अब बेटे की चिंता नहीं है?’ एक ने लिखा, ‘मुझे इसके बेटे के लिए बुरा लग रहा है।’ एक ने कहा, ‘कमबैक करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है ये।’ एक ने लिखा, ‘दीदी… आप फीमेल अर्जुन कपूर हो एक्टिंग में। वाह क्या एक्टिंग है।’ एक ने लिखा, ‘वही तो मैं कहूं बिग बॉस से आने के बाद अभी असर क्यों नहीं हुआ।’
चंद्रिका ने पति पर लगाया था आरोप
बता दें कि चंद्रिका ने हफ्तेभर पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पति पर आरोप लगाया था। क्लिप में कहा था कि वह दो महीने से बर्दाश्त कर रही हैं। वह घर भी सम्भाल रही हैं और बच्चा भी, ‘दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं। हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या क्या बर्दाश्त कर रही हूं? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही थी यार मैं, नहीं बोल रही थी कुछ भी। मैं काम कर रही हूं। घर संभाल रही हूं, बच्चा भी संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हैं? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है। मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या? इससे भी कई ज्यादा चीजें हैं, जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं।’
पति युगम गेरा का चंद्रिका दीक्षित को जवाब
इसके बाद उनके पति युगम गेरा ने वीडियो बनाया था और जवाब दिया था। कहा था, ‘मैं आ चुका हूं अपनी दुकान पर। ये वीडियो में चंद्रिका के पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसके पेज का एक्सेस अभी है मेरे पास। और ये वीडियो पता नहीं दो मिनट या दो घंटे बाद कभी भी डिलीट हो सकता है। लेकिन आप सबको एक चीज में बता दूं- चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी, चाहे पेज का ले ले लेकिन इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं, ध्यान रखना इस चीज को। तू चाहे जिसके साथ घूम, जिसे मर्जी हो उसे अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम…मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा।’
चंद्रिका दीक्षित को पति से धमकी
चंद्रिका का धमकी देते हुए कहा था, ‘तूने दिखा दिया न जो तुझे करना था। कोई बात नहीं, गलती मेरी है मैं मानता हूं लेकिन इतनी बड़ी गलती नहीं है। और जो तू सबूत की बात कर रही है तो सबूत मेरे पास भी बहुत हैं। अगर मैं अपनी पे आ गया न तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं। लेकिन मैं करूंगा नहीं ऐसा कुछ। और एक चीज सुन ले, जो तू ये दुकान खोलकर बैठी है न, ये सब मेरी बदौलत ही चला रही है।’
वड़ा पाव गर्व का मिस्ट्री मैन कौन?
वहीं, वड़ा पाव गर्ल भी किसी पराए मर्द के साथ आए दिन रील्स शेयर करती हैं। वह कौन है, इसके बारे में उन्होंने 8 फरवरी यानी आज बताने का वादा किया है। मिस्ट्री मैन के नाम से इंस्टा पेज भी बना दिया है, जिसमें वह शख्स नजर आ रहा है। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है।













