मूलांक 4 की लड़कियों को होता है घूमने फिरने का शौक
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होगा। 5 अंक के स्वामी ग्रह बुध होते हैं जिन्हें बुद्धि, व्यापार, संचार, बहन, वाणी और तर्क का प्रतीक माना गया है। ऐसे में मूलांक 5 की लड़कियों के जीवन और स्वभाव पर इनका प्रभाव देखने को मिलता है। अंक 5 की लड़कियों का घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। ये नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी ज्यादा रुचि रखती हैं और इससे इन्हें प्रसन्नता भी महसूस होती है। इस मूलांक की लड़कियां विदेश यात्रा अधिक कर सकती हैं।
ज्ञान और बुद्धिमानी से पाती हैं सफलता
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होने से इस अंक लड़कियां बेहद बुद्धिमान और ज्ञानी होती हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और ज्ञान से ही ये सफलता प्राप्त करती हैं। साथ ही, ये ऊर्जा से भरपूर रहती हैं और अपना कोई भी काम पूरी लगन और जोश से करती हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी यह अपनी क्रिएटिविटी और बुद्धिमानी से आगे बढ़ती हैं। बुध के प्रभाव से इनकी कम्युनिकेशन स्किल भी बेहद अच्छी होती है जो इन्हें बाकियों से अलग बनाती है। मूलांक 5 की लड़कियां कोई भी फैसला सोच-समझकर लेते हैं।
ज्योतिष में रखती हैं रुचि
अंक ज्योतिष के मुताबिक 5, 14 या 23 तारीख पर जन्मी लड़कियां नई-नई योजनाएं बनानी रहती हैं। साथ ही, इनके दिमाग में अलग-अलग प्रकार के कार्य को लेकर ख्याल आते रहते हैं। साथ ही ये ज्योतिष में अधिक रुचि रखती हैं। मूलांक 5 की स्त्रियां विज्ञान और पत्र व्यवहार में आगे बढ़ सकती हैं। साथ ही, करियर के क्षेत्र में अच्छी अध्यापक, लेखाकार और उपदेशक बन सकती हैं। अंक 5 की लड़कियां अच्छी थिंकर होती हैं और इनका प्रभाव अधिक रहता है।













