मूलांक 9 की लड़कियां होती हैं बहुत बहादुर
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 9 की लड़कियां बहुत बहादुर होती हैं। वहीं, अगर ये एक बार किसी काम में लग जाएं तो उसे पूरा जरूर करती हैं और कभी भी हार नहीं मानती हैं। मूलांक 9 की लड़कियां अपनी क्षमता से भी अधिक कार्य कर लेती हैं और साथ ही बेहद अनुशासन प्रिय होती हैं। इसी स्वभाव के चलते ये प्रशंसा प्राप्त करती हैं। अंक 9 के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। जिसे पराक्रम, ऊर्जा, साहस, शक्ति, योद्धा और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ये सभी खूबियां मूलांक 9 वाली लड़कियों के भीतर भी देखने को मिल सकती हैं।
हर मुश्किल का डटकर करती हैं सामना
9, 18 और 27 तारीख पर जन्मी लड़कियां बहादुर होने के साथ-साथ साहसी और हिम्मत वाली होती हैं। ये किसी भी मुश्किल से भागती नहीं हैं, इसकी बजाए उसका डटकर सामना करती हैं और समाधान जरूर खोजती हैं। अंक 9 में एक योद्धा के गुण भी देखने को मिल सकते हैं। ये अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करती हैं और इन्हें स्वतंत्रता से अधिक लगाव होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग विश्वसनीय होते हैं और इन्हें किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल पसंद नहीं आती है।
जल्दी आता है गुस्सा
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाली लड़कियों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है। इन्हें किसी गलत बात पर गुस्सा जल्दी और बहुत तेज आ जाता है। ऐसे में इनके लिए अपना गुस्सा शांत करना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि, 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मी लड़कियां अपने काम को जल्दी पूरा कर लेती हैं। और जीवन में मेहनत और प्रयासों से सफलता प्राप्त करती हैं। ये सुरक्षा कर्मी, सेना व पुलिस जैसे क्षेत्रों में जा सकती हैं।













