• Business
  • Multibagger Stock: 1 लाख के बना दिए 1.17 करोड़ रुपये, इस शेयर ने कर दी पैसों की बारिश, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत

    नई दिल्ली: इस साल शेयर मार्केट में उठा-पटक जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी इस साल लाल निशान पर हैं। वहीं कुछ शेयर ऐसे भी हैं जो शेयर मार्केट की गिरावट के उलट चल रहे हैं और निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इन्हीं में एक शेयर स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड (Swadeshi Industries &


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इस साल शेयर मार्केट में उठा-पटक जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी इस साल लाल निशान पर हैं। वहीं कुछ शेयर ऐसे भी हैं जो शेयर मार्केट की गिरावट के उलट चल रहे हैं और निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इन्हीं में एक शेयर स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड (Swadeshi Industries & Leasing Ltd) का है। पिछले कुछ समय में यह मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है और लॉन्ग टर्म में निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। इस शेयर की कीमत अभी करीब 124 रुपये है। कभी इसका प्राइस एक रुपये से भी कम था।

    स्वदेशी इंडस्ट्रीज का शेयर एक महीने से ज्यादा समय से कुछ गिरावट का सामना कर रहा है। लेकिन कल शुक्रवार को इसमें तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स पर यह शेयर 3.64% की तेजी के साथ 123.90 रुपये पर बंद हुआ। अभी यह अपने 52 हफ्ते के हाई से नीचे है। इसका 52 हफ्ते का हाई 164 रुपये है, जो इसने 22 दिसंबर 2025 को बनाया था। वहीं इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम प्राइस 3.06 रुपये है, जो पिछले साल 10 फरवरी को था।
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील से आपके पास भी पैसा कमाने का मौका, ये शेयर भर सकते हैं जेब, देखें लिस्ट

    एक साल में कितना दिया रिटर्न?

    स्वदेशी इंडस्ट्रीज ने एक साल में निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है। एक साल पहले इसकी कीमत करीब 3 रुपये थी। अब इसकी कीमत करीब 124 रुपये है। ऐसे में इसका एक साल का रिटर्न करीब 4000 फीसदी रहा है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उसकी कीमत आज 40 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी आप एक साल में ही एक लाख रुपये के निवेश पर 39 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

    5 साल में बनाया करोड़पति

    इस शेयर ने निवेशकों को 5 साल में लखपति से करोड़पति बना दिया है। 5 साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 1.06 रुपये थी। अब यह करीब 124 रुपये पर है। ऐसे में इसने एक साल में करीब 11600 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.17 करोड़ रुपये होती। यानी एक लाख रुपये आज एक करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल चुके होते।

    क्या है कंपनी का काम?

    स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड कंपनी कपड़ों से जुड़ा कारोबार करती है। यह कंपनी टेक्सटाइल और ट्रेडिंग सेगमेंट के जरिए कारोबार को ऑपरेट करती है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 134.03 करोड़ रुपये है।

    डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।