स्वदेशी इंडस्ट्रीज का शेयर एक महीने से ज्यादा समय से कुछ गिरावट का सामना कर रहा है। लेकिन कल शुक्रवार को इसमें तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स पर यह शेयर 3.64% की तेजी के साथ 123.90 रुपये पर बंद हुआ। अभी यह अपने 52 हफ्ते के हाई से नीचे है। इसका 52 हफ्ते का हाई 164 रुपये है, जो इसने 22 दिसंबर 2025 को बनाया था। वहीं इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम प्राइस 3.06 रुपये है, जो पिछले साल 10 फरवरी को था।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से आपके पास भी पैसा कमाने का मौका, ये शेयर भर सकते हैं जेब, देखें लिस्ट
एक साल में कितना दिया रिटर्न?
स्वदेशी इंडस्ट्रीज ने एक साल में निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है। एक साल पहले इसकी कीमत करीब 3 रुपये थी। अब इसकी कीमत करीब 124 रुपये है। ऐसे में इसका एक साल का रिटर्न करीब 4000 फीसदी रहा है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उसकी कीमत आज 40 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी आप एक साल में ही एक लाख रुपये के निवेश पर 39 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
5 साल में बनाया करोड़पति
इस शेयर ने निवेशकों को 5 साल में लखपति से करोड़पति बना दिया है। 5 साल पहले इसके एक शेयर की कीमत 1.06 रुपये थी। अब यह करीब 124 रुपये पर है। ऐसे में इसने एक साल में करीब 11600 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.17 करोड़ रुपये होती। यानी एक लाख रुपये आज एक करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल चुके होते।
क्या है कंपनी का काम?
स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड कंपनी कपड़ों से जुड़ा कारोबार करती है। यह कंपनी टेक्सटाइल और ट्रेडिंग सेगमेंट के जरिए कारोबार को ऑपरेट करती है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 134.03 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।













