• Sports
  • NZ vs PAK Weather Forecast: कोलंबो में बारिश बन सकती है विलेन, अगर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच धुला तो क्या होगा?

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अब खत्म हो गए हैं। 21 फरवरी यानी आज से वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबलों का आगाज होने वाला है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अब खत्म हो गए हैं। 21 फरवरी यानी आज से वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबलों का आगाज होने वाला है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हराकर बाहर किया था। कीवी टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। हालांकि कोलंबो में बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। आइये एक बार वेदर फोरकास्ट पर नजर डालते हैं।

    कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

    कोलंबो में 21 फरवरी को बारिश होने की काफी ज्यादा संभावना है। मैच से पहले और मैच के दौरान बारिश की संभावना है। बता दें कि लोकल टाइम मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच के पहले हाफ के दौरान बारिश के चलते मैच ज्यादा प्रभावित हो सकता है। तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, इसकी उम्मीद है। ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत से भी ऊपर रहेगी।

    क्या होगा अगर बारिश के चलते पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच धुल गया?

    बता दें कि सुपर 8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश के चलते मैच धुल गया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।

    अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही दोनों टीमें

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही हैं। पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में हार भारत के खिलाफ मिली, जिसके चलते उन्होंने चार में से तीन मुकाबले जीते। न्यूजीलैंड को एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली। न्यूजीलैंड ने भी चार में से तीन मुकाबले जीते। दोनों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलती है। अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से पाकिस्तान ने 24 तो न्यूजीलैंड ने 23 मुकाबले जीते हैं। 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।