• National
  • OIC पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, ईरान पर हुए हमले को लेकर चुप्पी से नाराज

    नई दिल्ली: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को ईरान के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के लिए ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) को जमकर लताड़ लगाई है। महबूबा ने कहा है कि इस संगठन ने मुसलमानों के साथ दगाबाजी की है। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले से पीडीपी मुखिया भड़की हुई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को ईरान के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के लिए ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) को जमकर लताड़ लगाई है। महबूबा ने कहा है कि इस संगठन ने मुसलमानों के साथ दगाबाजी की है। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले से पीडीपी मुखिया भड़की हुई हैं। बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर श्रीनगर में बहुत प्रदर्शन हो रहे हैं।

    मुस्लिम देशों के संगठन पर क्यों भड़कीं महबूबा

    महबूबा ने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा है, ‘यह बहुत ही परेशान करने वाली बात है कि ओआईसी मूकदर्शक बना हुआ है, जबकि अमेरिका और इजरायल, ईरान की संप्रभुता पर खुलेआम आक्रामकता कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर इनकी चुप्पी, और इसका सारा दोष ईरान पर मढ़ने की कोशिश, न केवल चिंताजनक है, बल्कि अपमानजनक भी है…।’

    मुसलमानों के साथ गंभीर विश्वासघात का आरोप

    महबूबा ने आगे लिखा है कि, ‘ईरान पर निर्लज्ज हमले की निंदा करने के बजाए, इसने चुप्पी साधना पसंद किया है,एपस्टीन गिरोह के कारनामों का गुप्त रूप से समर्थन करते हुए। यह मुस्लिम उम्माह की सामूहिक चेतना और हितों के साथ गंभीर विश्वासघात का प्रतीक है।’

    खामेनेई की मौत से मुसलमानों के एक वर्ग में नाराजगी

    अमेरिका-इजरायल के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की शनिवार की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी समेत परिवार के कई और सदस्यों के मारे जाने की खबरें हैं। मंगलवार को इस हमले का चौथा दिन है और दोनों ही ओर से जबरदस्त लड़ाई की जानकारियां मिल रही हैं।

    ईरान पर इजरायल-अमेरिकी हमले के ताजा अपडेट

    • आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर पश्चिम एशिया में भयंकर तनाव।
    • ईरान भी इजरायल और खाड़ी के अन्य देशों पर कर रहा है हमले।
    • कुवैत में ईरानी हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 5 जख्मी।
    • इजरायल में भी ईरानी हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर।
    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की नई लीडरशिप की ओर से बातचीत की इच्छा का किया दावा।
    • अमेरिका ने अबतक 48 ईरानी नेताओं के मारे जाने का दावा किया है।
    • ईरान में भयंकर युद्ध के बीच भूकंप के झटके। 4.3 रही तीव्रता।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।