• Technology
  • OpenAI ChatGPT: महंगी पड़ गई अमेरिका के साथ डील, 48 घंटे से भी कम समय में 15 लाख यूजर्स ने छोड़ा चैटजीपीटी

    OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को पेंटागन के साथ वो डील करना महंगा पड़ रहा है, जिससे एंथ्रोपिक ने मना कर दिया था। इस डील के बाद लोग कंपनी के एआई चैटबॉट ChatGPT को बॉयकॉट कर रहे हैं। डील की घोषणा होने के बाद 48 घंटे से भी कम समय में 1.5 मिलियन (लगभग 15


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को पेंटागन के साथ वो डील करना महंगा पड़ रहा है, जिससे एंथ्रोपिक ने मना कर दिया था। इस डील के बाद लोग कंपनी के एआई चैटबॉट ChatGPT को बॉयकॉट कर रहे हैं। डील की घोषणा होने के बाद 48 घंटे से भी कम समय में 1.5 मिलियन (लगभग 15 लाख) से ज्यादा यूजर्स चैटजीपीटी छोड़ चुके हैं। बता दें कि OpenAI और US के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के बीच हुई डील के तहत कंपनी अमेरिका के रक्षा विभाग को क्लासिफाइड सरकारी नेटवर्क पर अपने AI मॉडल इस्तेमाल करने देगा। इसके बाद से चैटजीपीटी का विरोध होना चालू हो गया है।

    कम हुए 1.5 मिलियन सब्सक्राइबर

    बॉयकॉट के मामलों को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक,OpenAI और US के रक्षा विभाग के बीच हुई डील के 48 घंटे के भीतर ही 1.5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने चैटजीपीटी को छोड़ दिया था। यह खबर तब आई जब AI फर्म Anthropic ने अमेरिकी सरकार को अपने मॉडल का बिना किसी रोक-टोक के इस्तेमाल करने से मना कर दिया। एंथ्रोपिक के इस कदम को कई यूजर्स को सपोर्ट मिला, जो चैटजीपीटी को छोड़ अब Anthropic के Claude चैटबॉट पर जा रहे हैं।

    कंपनी की हो रही आलोचना

    ओपनएआई ने हाल ही में पेंटागन के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। इसके तहत वह अपनी AI टेक्नोलॉजी को सिक्योर सिस्टम में इस्तेमाल करेगी। ऑनलाइन इस फैसले की काफी आलोचना की जा रही है। कुछ यूजर्स ने तो कंपनी पर मिलिट्री ऑपरेशन्स को सपोर्ट करने का आरोप भी लगाया है। इस डील के कारण एंथ्रोपिक के क्लाउड ने ओपनएआई के चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए ऐप स्टोर रैंकिंग में टॉप रैंक हासिल की थी। इसे देखकर कह सकते हैं कि ओपनएआई को पेंटागन के साथ हुई ये डील बहुत महंगी पड़ती दिख रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।