शाहिद कपूर ‘ओ रोमियो‘ के गाने ‘पान की दुकान’ में अपने जोरदार डांस मूव्य दिखाते नजर आ रहे हैं। गाने में दिशा पाटनी भी हैं जो काले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा के बदले अवतार के लिए लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री भी जबरदस्त है। गाने को रिलीज हुए 24 घंटे हो चुके हैं और इस पर लगभग 10 लाख व्यूज अभी ही आ चुके हैं।
‘ओ रोमियो’ की कास्ट और रिलीज डेट
‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी हैं। विशाल भारद्वाज ने इस एक्शन थ्रिलर की कहानी लिखी और निर्देशन किया है। साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे बनाया है। कहानी ‘मुंबई की माफिया क्वींस’ नाम के किताब से प्रेरित है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
शाहिद कपूर जान-बूझकर कर रहे ग्रे रोल्स
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि कैसे उनकी सोच में बदलाव आया है। उन्होंने कहा, समय के साथ, मैं ऐसे किरदारों की ओर आकर्षित होने लगा जिनमें गहराई हो। ऐसे लोग जिनमें कई परतें हों और ग्रे जोन हों। मुझे उनके पीछे की प्रेरणा, उनकी चुनौतियों और यहां तक कि वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, इन सब में गहराई से उतरना अच्छा लगता है।’
फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी, नहीं लगी रोक
इस फिल्म ने कानूनी अड़चन का सामना भी किया है। हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने आरोप लगाया है कि फिल्म उनके पिता का अनधिकृत और झूठा चित्रण करती है। उन्होंने इसकी रिलीज पर भी रोक की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी अस्वीकार कर दी है और फिल्म उसी डेट पर यानी 13 फरवरी को ही रिलीज होगी।













