• Entertainment
  • OTT पर आ रही ‘चेल्लम सर’ की ‘लकी द सुपरस्टार’, एक पिल्ले और उसके गुड लक की भावुक कहानी, कब-कहां देखें

    OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने हाल ही साउथ की उन फिल्मों और सीरीज का पिटारा खोला, जिन्हें वह इस साल स्ट्रीम करेगा। इसमें एक नाम है तमिल वेब फिल्म ‘लकी द सुपरस्टार’ का, जो थिएटर्स के बजाय 20 फरवरी को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होगी और वह भी जियो हॉटस्टार पर। इस फिल्म में जीवी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने हाल ही साउथ की उन फिल्मों और सीरीज का पिटारा खोला, जिन्हें वह इस साल स्ट्रीम करेगा। इसमें एक नाम है तमिल वेब फिल्म ‘लकी द सुपरस्टार’ का, जो थिएटर्स के बजाय 20 फरवरी को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होगी और वह भी जियो हॉटस्टार पर। इस फिल्म में जीवी प्रकाश और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को ‘द फैमिली मैन’ वाले चेल्लम सर यानी उदय महेश ने डायरेक्ट किया है। चेल्लम सर के किरदार से उदय महेश ने खूब तारीफें और पॉपुलैरिटी बटोरी। वह एक एक्टर ही नहीं, बल्कि मशहूर फिल्म डायरेक्टर भी हैं।

    अब बात करते हैं उनकी फिल्म ‘लकी द सुपरस्टार’ की, तो इसे 20 फरवरी को तमिल के अलावा हिंदी और अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। फिल्म की कहानी और कास्ट क्या है, यहां बता रहे हैं:

    ‘लकी द सुपरस्टार’ की कहानी

    मेकर्स के मुताबिक, ‘लकी द सुपरस्टार’ की कहानी एक खोए हुए पिल्ले की है, जो एक परिवार को एकजुट करता है और उनकी जिंदगी में अपनी पावर से खुशियों और सौभाग्य की बरसात कर देता है। लेकिन हालात तब बिगड़ जाते हैं, जब कुछ भ्रष्ट नेता एक आवारा कुत्ते के अभियान के जरिए लकी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करने की कोशिश करते हैं। फिर कुमार का किरदार उस पिल्ले को बचाने की कोशिश करता है।

    ‘लकी द सुपरस्टार’ के टीजर में क्या?

    ‘लकी द सुपरस्टार’ का टीजर दिसंबर 2025 में रिलीज किया गया था, जब जियो हॉटस्टार ने अपना South Unbound Event लॉन्च किया था। टीजर में दिखाया गया कि एक छोटी बच्ची को एक पिल्ला गिफ्ट में दिया जाता है। वह बच्ची काफी समय से एक साथी की तलाश में थी और पिल्ले को पाकर बेहद खुश हो जाती है। पर बच्ची को यह नहीं पता होता कि उस पिल्ले में एक गजब की पावर है जो गुड लक लेकर आती है। फिर एक राजनेता अपने निजी स्वार्थ के लिए उस पिल्ले को चुरा लेता है, जिससे बच्ची बेहद दुखी हो जाती है। जीवी प्रकाश को एहसास होता है कि बच्ची को बचाने का एकमात्र तरीका यही है कि वह पिल्ला लाकर उसे दे दे।

    यहां देखिए ‘लकी द सुपरस्टार’ का टीजर:

    ‘लकी द सुपरस्टार’ की कास्ट

    ‘लकी द सुपरस्टार’ की कास्ट की बात करें, तो इसमें जीवी प्रकाश और अनस्वरा राजन के अलावा देवदर्शनी, कोवई सरला, सुब्बू पंचू, मोट्टा राजेंद्रन, डैनियल एनी पोप, एलंगो कुमारवेल, नमो नारायणन और मधुसूदन राव जैसे कलाकार हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।