• Sports
  • PAK vs NZ Pitch Report: कोलंबो में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से कौन मारेगा मैदान? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीन-तीन मुकाबले जीतकर सुपर 8 तक पहुंचे हैं। अब आज यानी 21 फरवरी को सुपर 8 का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि पाकिस्तान और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीन-तीन मुकाबले जीतकर सुपर 8 तक पहुंचे हैं। अब आज यानी 21 फरवरी को सुपर 8 का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच कैसा खेल सकती है।

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। खासकर स्पिनर्स को यहां काफी ज्यादा मदद मिलती है। स्पिनर्स इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के पास ही टीम में शानदार स्पिनर्स हैं। बल्लेबाजों को यहां संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। प्रेमदासा स्टेडियम में तेजी से रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 64 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 27 पहली बैटिंग करने वाली टीम तो 36 दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने मुकाबले जीते हैं। इन आंकड़ों को देखकर तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 का पहली पारी में औसत स्कोर 144 रन है। इस मैदान में हाइएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट पर 215 रन चेज किए थे।

    मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

    न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, इश सोढ़ी, डिवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन।

    पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।