• International
  • Pakistan Navy Submarines: पाकिस्तान की इन 4 पनडुब्बियों ने कैसे बढ़ाई भारत की टेंशन, अरब सागर से हिंद महासागर तक खतरा

    15 अगस्त 2025इस्लामाबाद: पाकिस्तानी नौसेना इन दिनों एक क्षेत्र में भारतीय नौसेना से चार गुना आगे निकल गई है। यह क्षेत्र एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम से लैस पनडुब्बियों की तैनाती का है। पाकिस्तानी नौसेना एआईपी तकनीक से लैस चार पनडुब्बियों का संचालन कर रही है। वहीं, भारतीय नौसेना अभी भी इस सिस्टम से लैस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    15 अगस्त 2025इस्लामाबाद: पाकिस्तानी नौसेना इन दिनों एक क्षेत्र में भारतीय नौसेना से चार गुना आगे निकल गई है। यह क्षेत्र एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम से लैस पनडुब्बियों की तैनाती का है। पाकिस्तानी नौसेना एआईपी तकनीक से लैस चार पनडुब्बियों का संचालन कर रही है। वहीं, भारतीय नौसेना अभी भी इस सिस्टम से लैस पहली पनडुब्बी को पाने के इंतजार में है। पाकिस्तानी नौसेना की एआईपी सिस्टम से लैस ये पनडुब्बियां तेजी से बदलते हालात के दौरान भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। इन पनडुब्बियाों को डिटेक्ट करना भारतीय नौसेना के लिए टेढ़ी खीर हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तान अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी तक अपनी पनडुब्बियों को आसानी से तैनात कर सकता है।

    AIP सिस्टम क्या है

    एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों को सतह पर आए बिना या स्नोर्कल का उपयोग किए बिना, हफ्तों तक पानी के नीचे रहने और काम करने में सक्षम बनाता है। यह सिस्टम पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की बैटरी को रिचार्ज करके, उन्हें अधिक शांत और दुश्मन के रडार से छिपने में बेहतर बनाता है। AIP तकनीक के साथ, पनडुब्बियों को हवा लेने के लिए बार-बार सतह पर आने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उनकी पानी के भीतर रहने की क्षमता बढ़ जाती है। यह पारंपरिक डीजल इंजनों की तुलना में बहुत कम शोर पैदा करती है, जिससे दुश्मन के लिए उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।

    पाकिस्तान की हैंगोर क्लास पनडुब्बियां

    क्रम संख्या पनडुब्बी का नाम लॉन्च डेट
    1 पीएनएस हैंगोर 26 अप्रैल 2024
    2 पीएनएस शुशुक 15 मार्च 2025
    3 पीएनएस मैंग्रो 15 अगस्त 2025
    4 पीएनएस गाजी 17 दिसंबर 2025

    पाकिस्तान के पास AIP सिस्टम वाली कितनी पनडुब्बियां

    पाकिस्तान वर्तमान में AIP सिस्टम से लैस चार पनडुब्बियों का संचालन कर रहा है। ये सभी पनडुब्बियां चीन में बनी हैं। यह चीन की युआन-श्रेणी (टाइप 039ए परिवार) पनडुब्बी का एक्सपोर्ट वेरिएंट है। पाकिस्तान ने अप्रैल 2015 में चीन से आठ पनडुब्बियों की खरीद स्वीकार की थी। समझौते के अनुसार, चार पनडुब्बियों का निर्माण पाकिस्तान की केएस एंड ईडब्ल्यू फैक्ट्री में किया जाएगा, जबकि अन्य चार का उत्पादन चीन में हो चुका है। शुरुआती योजना के अनुसार 2022 और 2028 के बीच 8 पनडुब्बियां डिलीवरी की जानी थीं, हालांकि अभी तक सिर्फ चार पनडुब्बियों की डिलीवरी हो सकी है।

    भारतीय नौसेना का बैकअप प्लान क्या है

    भारतीय नौसेना व्यापक पैमाने पर एंटी सबमरीन वायरफेयर सिस्टम को ऑपरेट करती है। इसमें सोनबॉय, मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन सिस्टम, एंटी शिप मिसाइलों से लैस P-8I पोसाइडन विमान, तटीय निगरानी के लिए विशेष सोनार और टॉरपीडो से लैस स्वदेशी रूप से निर्मित कमोर्ता क्लास के एंटी सबमरीन वारफेयर शिप शामिल हैं। इस क्लास के युद्धपोतों में आईएनएस अर्नाला, जल्द लॉन्च होने वाला आईएनएस अंजदीप और हाल में ही लॉन्च किए गए आईएनएस अमिनी और आईएनएस अजय जैसे उथले पानी के पनडुब्बी रोधी प्लेटफार्म शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय नौसेना के एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर पनडुब्बी रोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।