हातम नाज सुमनाली कौन हैं
BLA मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, हातम नाज सुमनाली मजीद ब्रिगेड की चौथी फिदायीन हैं। बीएलए में उनका कोड नाम गुल बीबी है। वह नूर मोहम्मद सुमनाली की बेटी हैं। हातम नाज की उम्र 60 साल है, इसके बावजूद लड़ाई करने का उनका हौसला अभी जवान है। वह बलूचिस्तान के बोलन इलाके के घरबोक की रहने वाली हैं। हालांकि, बीएलए में शामिल होने के बाद उन्होंने घर-बार छोड़ दिया और पाकिस्तानी सेना का मुकाबला करने के लिए बीहड़ों में रहती हैं।
बीएलए की महिला फाइटर की कहानी
रिपोर्ट के अनुसार, हातम नाज सुमनाली 2015 में बलूच लिबरेशन आर्मी में शामिल हुईं। 2016 में उस्ताद असलम के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गईं और बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अगवा कर लिया, जिसके बाद वह चार महीने तक गायब रहीं। जनवरी 2023 में, उन्होंने फिदायीन बनने का फैसला किया। इसके बाद वह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कई बड़े सैन्य अभियानों में शामिल रहीं। उन्होंने झड़पों के दौरान पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।













