• Technology
  • PAN-Aadhar Link Status: आपका आधार-पैन से लिंक है या नहीं? सेकंडों में ऐसे लगाएं पता, बहुत आसान तरीका

    PAN-Aadhaar Link Status: क्या आपका पैन, आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। अगर आपको यह नहीं पता है तो कुछ ही सेकंड में कई तरीकों से इसका पता लगाया जा सकता है। ऑनलाइन या फिर सिर्फ एक एसएमएस भेजकर भी आप अपने पैन और आधार कार्ड का लिंक स्टेटस देख सकते हैं। अगर आप


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    PAN-Aadhaar Link Status: क्या आपका पैन, आधार कार्ड से लिंक है या नहीं। अगर आपको यह नहीं पता है तो कुछ ही सेकंड में कई तरीकों से इसका पता लगाया जा सकता है। ऑनलाइन या फिर सिर्फ एक एसएमएस भेजकर भी आप अपने पैन और आधार कार्ड का लिंक स्टेटस देख सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम अचानक पैन को आधार से लिंक करने की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि अगर आपने 1 अक्टूबर, 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल करके अपना PAN कार्ड बनवाया है, तो आपको 31 दिसंबर, 2025 तक इसे आधार से लिंक करवाना होगा। जो PAN लिंक नहीं होंगे, वे 1 जनवरी, 2026 से काम करना बंद कर देंगे। इस कारण अगर आपको कन्फ्यूजन है कि आपका आधार-पैन से लिंक है या नहीं तो आसान है जान सकते हैं। आइये, इसके तरीके जानते हैं।

    31 दिसंबर के बाद देने होंगे पैसे

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेडलाइन तक आधार को पैन से लिंक करना बिल्कुल फ्री है। इसके बाद लोगों को 1000 रुपये देने होंगे। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाए तो समय रहते उसे आधार से लिंक कर लें।

    PAN-आधार लिंक स्टेटस ऐसे जांचें

    • आधार-पैन लिंक की स्थिति यानी स्टेटस जांच करने के कई तरीके हैं।
    • अगर आप लॉग इन करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा।
    • अब आपको राइट साइड में Quick Links का सेक्शन मिलेगा।
    • यहां स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं। फिर “View Link Aadhaar Status” पर क्लिक करें।
    • यहां आपको अपना पैन और आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद View Link Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • ऐसा करते ही आपको तीन मैसेज में से एक दिखेगा। ये मैसेज “Your PAN is already linked”, “Linking request sent to UIDAI ” और “PAN not linked” होंगे। अगर पहला मैसेज दिख रहा है तो आधार पैन से लिंक है। अगर दूसरा दिख रहा है तो आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को पहुंच गई है। वहीं, अगर तीसरा मैसेज आए तो आपका पैन-आधार से लिंक नहीं है।

    एसएमएस से ऐसे लगाएं पता

    अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप मैसेज के जरिए भी पैन-आधार लिंक का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में मैसेजिंग ऐप ओपन करना होगा। फिर UIDPAN (12-अंकों वाला आधार) (10-अंकों वाला PAN) लिखें। इसे 567678 या फिर 56161 पर भेज दें। आपको तुरंत SMS से कन्फर्मेशन मिल जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।