दिसंबर 2025 में पंचक कब लगेगा?
पंचांग के अनुसार, 24 दिसंबर 2025, बुधवार को शाम 7 बजकर 47 मिनट से पंचक की शुरुआत हो रही है। पंचक अगले पांच दिनों के बाद यानी 29 दिसंबर 2025, सोमवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। चूंकि यह समय वर्ष के अंत में पड़ रहा है, इसलिए इसका प्रभाव कई महत्वपूर्ण कार्यों पर पड़ सकता है।
पंचक के दौरान क्या ना करें?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पंचक के समय कार्य करने से अशुभ फल मिलता है। इस दौरान लकड़ी से जुड़े कार्य, चारपाई बनवाना, छत का निर्माण, दक्षिण दिशा की यात्रा और अंतिम संस्कार से संबंधित कुछ क्रियाएं पंचक में वर्जित मानी जाती हैं। मान्यता है कि पंचक में चारपाई बनवाने से रोग और मृत्यु का भय बढ़ता है, जबकि लकड़ी इकट्ठा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
पंचक के दौरान क्या करें?
पंचक में सभी शुभ कार्यों पर रोक नहीं होती है। इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जप, व्रत, दान-पुण्य और आत्मिक साधना को विशेष फलदायी माना गया है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से पंचक के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।














