• Religion
  • Panchak December 2025 Niyam : 2026 की शुरुआत से पहले लगने जा रहा पंचक, कल से 5 दिनों तक बंद कर दें ये काम

    Panchak December 2025 Niyam : साल 2026 की शुरुआत से पहले अंतिम पंचक लगने जा रहा है। पंचक में किए गए कुछ काम भविष्य में नुकसान या अशुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं। जब चंद्रमा 27 नक्षत्रों में से आखिरी के पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती में होता है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 23, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Panchak December 2025 Niyam : साल 2026 की शुरुआत से पहले अंतिम पंचक लगने जा रहा है। पंचक में किए गए कुछ काम भविष्य में नुकसान या अशुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं। जब चंद्रमा 27 नक्षत्रों में से आखिरी के पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती में होता है तो उस अवधि को पंचक कहा जाता है। इस पांच दिनों की अवधि के दौरान कुछ खास कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पंचक के समय में अगर कोई अशुभ कार्य हो जाए तो वह 5 बार फिर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पंचक के पांच दिन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

    कब से कब तक लगेगा साल का अंतिम पंचक ?
    नए साल की शुरुआत में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में साल का आखिरी पंचक के दौरान आपको अधिक सतर्क रहना होगा। पंचांग के अनुसार, साल 2025 का अंतिम पंचक 24 दिसंबर 2025, बुधवार शाम 7 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है। पांच दिनों तक चलने वाला पंचक 29 दिसंबर 2025, सोमवार सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

    कितने प्रकार के होते हैं पंचक?
    ज्योतिष शास्त्र में हर पंचक का प्रभाव अलग-अलग माना जाता है। रविवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक कहा जाता है, जो मानसिक तनाव और कष्ट देने वाला होता है। पंचक सोमवार के दिन शुरू हो तो उसे राज पंचक कहा जाता है। आमतौर पर इसे शुभ माना जाता है। मंगलवार से शुरु होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहा जाता है और इस अशुभ माना जाता है। शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है। इस दौरान यात्रा करना हानिकारक माना जाता है। वहीं, शनिवार से लगने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। इसे अत्यंत अशुभ माना गया है।

    पंचक में किन कार्यों को नहीं करना चाहिए?
    ज्योतिष में पंचक की अवधि के दौरान कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है। इस काल में घर की छत नहीं लगवानी चाहिए। इसके अलावा लकड़ी की चारपाई या पलंग बनवाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार में बीमारी का योग बन सकता है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से भी बचना चाहिए।

    पंचक में अंतिम संस्कार के नियम?
    पंचक में अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो शव के अंतिम संस्कार को लेकर भी विशेष नियम बताए गए हैं। पंचक के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुश के 5 पुतलों का भी दाह संस्कार किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा न करने से परिवार के लोगों पर मृत्यु का संकट मंडराता रहता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।