भगवान गणेश और माता सरस्वती के मंत्र का जप
प्रतिदिन सुबह नहा धोकर व स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घी का दीपक जलाकर श्री गणेश मंत्र तथा माता सरस्वती के मंत्र की एक माला का जाप करें। इसके बाद उनकी आरती करें। इसके अलावा गायत्री मंत्र का भी जाप करें। इसे आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी।
मां सरस्वती की पूजा करें
जब भी पढ़ाई करने बैठे तब सबसे पहले ओम गं गणपतये नमः और ओम ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 5-5 बार उच्चारण करें। ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और एकाग्रता बढ़ेगी। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से आपको परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
गणेश जी को 5 लड्डू और 11 दूर्वा चढ़ाएं
बुधवार के दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश की पूजा करें। इसके साथ ही बूंदी के 5 लड्डू और 11 दूर्वा चढ़ाकर परीक्षा में सफलता के लिए प्रार्थना करें। इस प्रसाद में से थोड़ा-थोड़ा रोज मंगलवार तक ग्रहण करें। बुधवार को फिर भगवान को 5 लड्डू और 11 दूर्वा चढ़ाएं।
बुधवार को गणेश रुद्राक्ष धारण करें
बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुधवार के दिन सूर्योदय के बाद श्री गणेश रुद्राक्ष को लाल धागे में पिरोकर गले में धारण करें। इससे बुद्धि का विकास होगा और आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी। इससे आपको परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।














