• Religion
  • Pariksha me Safalta Ke Upay: परीक्षा में सफलता दिलाएंगे ज्योतिष के ये उपाय, स्मरण शक्ति के साथ बढ़ेगी एकाग्रता

    Pariksha me Safalta Ke Upay : परीक्षा में सफलता के हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। बावजूद सफलता उनके हाथ नहीं लगती। कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो साल भर मन लगाकर तो पढ़ते हैं, लेकिन परीक्षा के समय सब कुछ भूल जाते हैं। तो कुछ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Pariksha me Safalta Ke Upay : परीक्षा में सफलता के हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। बावजूद सफलता उनके हाथ नहीं लगती। कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो साल भर मन लगाकर तो पढ़ते हैं, लेकिन परीक्षा के समय सब कुछ भूल जाते हैं। तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका मन पढ़ाई में नहीं लगाता। ऐसे में कड़ी मेहनत और ज्योतिष के कुछ उपाय आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं। वैदिक ज्योतिष से परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कई कारगर उपाय बताए गए हैं। इससे आपकी स्मरण शक्ति के साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। आइए विस्तार से जानते हैं परीक्षा में सफलता के लिए ज्योतिष में क्या उपाय बताया गया है।

    भगवान गणेश और माता सरस्वती के मंत्र का जप
    प्रतिदिन सुबह नहा धोकर व स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घी का दीपक जलाकर श्री गणेश मंत्र तथा माता सरस्वती के मंत्र की एक माला का जाप करें। इसके बाद उनकी आरती करें। इसके अलावा गायत्री मंत्र का भी जाप करें। इसे आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी।

    मां सरस्वती की पूजा करें
    जब भी पढ़ाई करने बैठे तब सबसे पहले ओम गं गणपतये नमः और ओम ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 5-5 बार उच्चारण करें। ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और एकाग्रता बढ़ेगी। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से आपको परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

    गणेश जी को 5 लड्डू और 11 दूर्वा चढ़ाएं

    बुधवार के दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश की पूजा करें। इसके साथ ही बूंदी के 5 लड्डू और 11 दूर्वा चढ़ाकर परीक्षा में सफलता के लिए प्रार्थना करें। इस प्रसाद में से थोड़ा-थोड़ा रोज मंगलवार तक ग्रहण करें। बुधवार को फिर भगवान को 5 लड्डू और 11 दूर्वा चढ़ाएं।

    बुधवार को गणेश रुद्राक्ष धारण करें
    बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुधवार के दिन सूर्योदय के बाद श्री गणेश रुद्राक्ष को लाल धागे में पिरोकर गले में धारण करें। इससे बुद्धि का विकास होगा और आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी। इससे आपको परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।