• Sports
  • PM नरेंद्र मोदी ने 2025 में खेल में भारत की सफलताओं को सराहा, जानें क्या-क्या कहा

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने 2025 में आखिरी बार ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित किया। ‘मन की बात’ प्रोग्राम के इस 129वें एपिसोड में पीएम ने कहा कि 2025 ने हमें कई ऐसे लम्हें दिए, जिस पर हर भारतीय को नाज हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश (भारत) को 2025


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने 2025 में आखिरी बार ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित किया। ‘मन की बात’ प्रोग्राम के इस 129वें एपिसोड में पीएम ने कहा कि 2025 ने हमें कई ऐसे लम्हें दिए, जिस पर हर भारतीय को नाज हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश (भारत) को 2025 में खेल में मिली बड़ी सफलताओं को याद किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2025 खेल के लिहाज से एक यादगार साल रहा। हमारी मेंस क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता। भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास बनाया। टीम इंडिया ने एशिया कप टी20 में भी तिरंगा शान से लहराया।

    पैरा एथलीटों को भी पीएम मोदी ने सराहा

    नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीटों की भी तारीफ की और कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई मेडल जीतकर इन्होंने साबित किया कि कोई बाधा हौंसलों को नहीं रोक सकती। पीएम मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और ज्यादा कॉन्फिडेंस दिया है। 2026 में देश नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

    भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियां

    भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। 2013 के बाद टीम इंडिया ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 खास रहा। 2 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा।

    श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए फाइनल में महिला ब्लाइंड टीम ने नेपाल को रौंदा था। 28 सितंबर को दुबई में खेले गए मेंस एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर खिताब जीता था। भारतीय हॉकी टीम ने भी इस साल एशिया कप हॉकी का टाइटल जीता। 2025 में बॉक्सिंग में भी महिला और पुरुष बॉक्सर्स ने अपना दबदबा बनाया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।