NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, ऑल्टमैने ने यह भी कहा “यहां की एनर्जी, भारत में पूरे स्टैक के लिए एआई (AI) के साथ काम करने वाले बिल्डरों का उत्साह देखना कमाल का है। एक खास बात यह थी कि मुझे आज IIT दिल्ली में बोलने का मौका मिला… पूरे भारत और दुनिया भर के लीडर्स सच में देख रहे हैं कि यहां क्या हो रहा है। यह पहले से ही हमारा दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है और यह समय के साथ-साथ बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसमें कुछ बहुत खास है और हमें अगले लेवल पर ले जाने के लिए हुए PM मोदी की लीडरशिप को देखना बहुत अच्छा लगा।”
ट्वीट करके दी मीटिंग की जानकारी
ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके पीएम मोदी के साथ हुई अपनी मीटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा भारत में AI को लेकर जबरदस्त एनर्जी पर बात करने के लिए आज पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई।
Codex के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्केट
सैम ऑल्टमैन ने अपने एक्स पोस्ट में यह भी बताया कि देश कोडेक्स के लिए सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला मार्केट है, जहां पिछले दो हफ्तों में हर हफ्ते चार गुना ज्यादा यूजर्स हुए हैं।
भारत में बढ़ती एआई की लोकप्रियता
बता दें कि भारत में हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए दुनिया भर के दिग्गज टेक लीडर भारत आए। इसमें ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन शामिल थे। सैम ऑल्टमैन ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने की तेजी पर बात की। इस दौरान उन्होंने भारत में बढ़ती एआई की लोकप्रियता और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए देश के प्रयासों की तारीफ की।














