एआई से बनाया गया है वीडियो
इन दिनों एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में उन महिलाओं को फ्री में स्कूटी देने की बात कह रहे हैं, जिसकी सैलरी 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इस वीडियो का सच बताने के लिए PIB Fact Check ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इंस्टाग्राम हैंडल ‘rounakkumartalks’ से शेयर किया गया वीडियो नकली है। ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वीडियो में यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार आधार कार्ड पर महिलाओं को फ्री स्कूटी देगी।
myscheme पोर्टल पर देखें सरकारी स्कीम
ट्वीट में साफ किया गया है कि यह एआई से बनाया गया है। ट्वीट में साफ-साफ कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट myscheme.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
क्या है माईस्कीम.कॉम?
बता दें कि भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म myScheme लोगों को सरकारी स्कीम ढूंढने में मदद करता है। लोग इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जान सकते हैं। यह आपकी पर्सनल जानकारी जैसे उम्र, लिंग, आय, पेशा, सामाजिक वर्ग, राज्य आदि के आधार पर सरकारी स्कीम बताता है। यानी आपको अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर जानकारी ढूंढने की जरूरत नहीं है। इस पोर्टल के जरिए योग्यता, वर्ग और उम्र के आधार पर आप सरकार की योजनाएं जान सकते हैं।
ऐसे इस्तेमाल करें माईस्कीम पोर्टल
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने डिवाइस पर myScheme पोर्टल ओपन करना होगा।
- स्टेप 2: इसके बाद आपको Find Schemes for you पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आएगा। उसमें जरूरी डिटेल- आयु, राज्य, आय आदि डालना होगा।
- स्टेप 4: उसके बाद आपके द्वारा दी गई डिटेल के आधार पर सरकारी स्कीम स्क्रीन पर आ जाएंगी।













