• Technology
  • PM Modi Deepfake Video: पाकिस्तान ने नष्ट क‍िए भारत के राफेल जेट, प्रधानमंत्री ने फेक वीड‍ियो पर सरकार ने किया सावधान

    AI (आर्टिफिशियस इंटेलीजेंस) आज के दौर में रोजमर्रा के कामों में लोगों की काफी मदद कर रहा है। होमवर्क करने से लेकर रेसिपी बताने तक, कई कामों में एआई की मदद ली जा रही है। भारत में भी एआई की लोकप्रियता और इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। लेकिन यह एक बड़े खतरे की ओर भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    AI (आर्टिफिशियस इंटेलीजेंस) आज के दौर में रोजमर्रा के कामों में लोगों की काफी मदद कर रहा है। होमवर्क करने से लेकर रेसिपी बताने तक, कई कामों में एआई की मदद ली जा रही है। भारत में भी एआई की लोकप्रियता और इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। लेकिन यह एक बड़े खतरे की ओर भी इशारा कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के राफेल जेट को नष्ट कर दिया। यह कुछ और नहीं बल्कि एआई से बनाया गया वीडियो है। PIBFact के आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके इस वीडियो की सच्चाई बताई गई है और लोगों को सावधान किया गया है।

    वीडियो के साथ की गई छेड़छाड़

    पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स से प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी अपने भाषण में कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत के राफेल जेट को नष्ट कर दियात, जो कि पूरी तरह से झूठ है। PIBFact एक्स अकाउंट पर साफ-साफ बताया गया है कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ट्वीट में सही वीडियो का लिंक भी दिया गया है। एआई के दौर में असली और नकली के बीच फर्क कर पाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में लोग गलत कंटेंट देखकर फ्रॉड का शिकार भी हो सकते हैं।

    लोगों को किया सावधान

    PIBfact ने लोगों को इस तरह के कंटेंट से बचकर रहने के लिए के लिए चेतावनी भी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के चल रहे गलत जानकारी वाले कैंपेन के तहत, ऐसे छेड़छाड़ किए गए वीडियो जानबूझकर लोगों को गुमराह करने के लिए शेयर किए जा रहे हैं। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि अगर आपको ऐसा गुमराह करने वाला या छेड़छाड़ किया हुआ कंटेंट मिले, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें। किसी भी फेक कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए आप साबइर क्राइम पोर्टल पर जा सकते हैं। या फिर आप 1930 पर कॉल भी कर सकते हैं।

    भारत में बने सख्त कानून

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने डीपफेक और AI से बनाए गए कंटेंट पर रोक लगाने के लिए डिजिटल नियमों को कड़ा कर दिया है। इसके लिए नए नियम बनाए गए हैं। नियमों के तहत AI से बनाए गए कंटेंट पर लेबलिंग होनी चाहिए। यह भी जरूरी है कि कंटेंट आया कहां से है और अगर कोई कंटेंट गैरकानूनी है तो उसे तीन घंटे के भीतर हटाना होगा। सरकार ने नियमों के पालन के लिए तय समय-सीमा भी घटाई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।