• Business
  • Property Market Crash: दुनिया के इस बड़े शहर में सस्ते मकान खरीदने का मौका, लोग घाटे में बेचने को मजबूर

    नई दिल्ली: दुनिया के बड़े शहरों में शुमार लंदन में अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह सही समय है। यहां प्रॉपर्टी की कीमत धड़ाम हो गई है। लोग घाटे में अपना मकान बेचने को मजबूर हैं। ‘द वीक’ के मुताबिक पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स के किसी भी दूसरे इलाके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया के बड़े शहरों में शुमार लंदन में अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह सही समय है। यहां प्रॉपर्टी की कीमत धड़ाम हो गई है। लोग घाटे में अपना मकान बेचने को मजबूर हैं। ‘द वीक’ के मुताबिक पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स के किसी भी दूसरे इलाके की तुलना में लंदन में ज्यादा घरों को नुकसान पर बेचा गया। फ्लैट मालिकों को 34% तक का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी प्रॉपर्टी की कीमत लाखों पाउंड कम हो गई है।

    लंदन की मीडिया के मुताबिक प्रॉपर्टी की कीमत में गिरावट के कई कारण हैं। सबसे पहले मकानों की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं, जिससे लोगों के लिए मकान खरीदना मुश्किल हो गया है। दूसरे, बाजार में नए घरों की सप्लाई बढ़ गई है, जिससे मांग पर असर पड़ा है। इसके अलावा अप्रैल 2025 से स्टाम्प ड्यूटी भी बढ़ गई है, जिससे खरीदारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इन सब वजहों से प्रॉपर्टी की कीमतें गिर रही हैं।
    Jitendra Sells Property: जितेंद्र ने मचा दी प्रॉपर्टी बाजार में हलचल, जापानी कंपनी के साथ 559.25 करोड़ का ये सौदा कैसा?

    नए मकान बनना बंद

    ‘द टेलीग्राफ’ के अनुसार, खरीदार नए बने घरों को अब ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। लंदन में पिछले साल नए घरों का निर्माण रुक गया था। इसकी वजहें बहुत ज्यादा सरकारी नियम-कानून रहे। नए बने घर अक्सर पुराने घरों की तुलना में ज्यादा महंगे बेचे जाते हैं। इसलिए इन प्रॉपर्टीज की कीमत बढ़ने में ज्यादा समय लगेगा। जो कोई भी पहले कुछ सालों में नया बना घर बेचता है, उसे आमतौर पर नुकसान की उम्मीद करनी चाहिए। कई लोग घाटे में अपना मकान बेच रहे हैं।

    किस एरिया में बुरा हाल?

    एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की आखिरी तिमाही में लंदन की 12.7% प्रॉपर्टीज की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि एक तिहाई से ज्यादा प्रॉपर्टीज छह महीने से ज्यादा समय से बाजार में अटकी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम लंदन में यह हाल और भी बुरा है। यहां के SW पोस्टकोड वाले इलाकों जैसे बेल्ग्रेविया, चेल्सी और नाइट्सब्रिज में 15% प्रॉपर्टीज की कीमतों में कमी आई है। यह पूरे देश में कीमतों में कटौती का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

    खरीदार मिलने में परेशानी

    लंदन में काफी प्रॉपर्टी ऐसी हैं जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। एक तिहाई से ज्यादा प्रॉपर्टीज छह महीने से ज्यादा समय से बिकी नहीं हैं। यहां प्रॉपर्टी बिकने में औसतन 50 दिन लगते हैं। ईस्ट सेंट्रल लंदन में 47% प्रॉपर्टी छह महीने से ज्यादा समय से बिकी नहीं हैं। इन्हें बिकने में औसतन 67 दिन लग रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।