• International
  • Qasim Gujjar: पाकिस्तान में मारा गया लश्कर आतंकी कासिम गुज्जर? भारत की मोस्ट वांडेट लिस्ट में था शामिल

    पेशावर: सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पेशावर में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मोदम्मद कासिम गुज्जर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया गया है कि हत्या के वक्त कासिम गुज्जर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पेशावर: सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पेशावर में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मोदम्मद कासिम गुज्जर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया गया है कि हत्या के वक्त कासिम गुज्जर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले का रहने वाला कासिम गुज्जर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छिपकर रहता था। हालांकि, उसकी हत्या की रिपोर्ट पेशावर से आई है।

    कौन था कासिम गुज्जर?

    मोदी सरकार ने मार्च 2024 में कई आतंकी हमलों के खूंखार मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया था। गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि कि लश्कर-ए-तैय्यबा का ऑपरेटिव मोहम्मद कासिम गुज्जर कई आतंकी हमलों के ज़रिए कई मौतों का जिम्मेदार है और भारत के विरुद्ध युद्ध की योजना में शामिल रहा है। देश की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त पाए गए किसी भी व्यक्ति के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

    कई आतंकी हमले में शामिल था कासिम गुज्जर

    पीआईबी ने मार्च 2024 में बताया था कि जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के अंगराल्ला गांव का निवासी कासिम गुज्जर कई हाई-प्रोफाइल हमलों में शामिल रहा है। ये हमले आतंकवादी गतिविधियों में उसकी व्यापक संलिप्तता को दर्शाते हैं, जिनमें हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति और समन्वय के साथ-साथ पारंपरिक निगरानी और सीमा नियंत्रण से बचने के लिए ड्रोन तकनीक का बढ़ता उपयोग शामिल है।

    कासिम गुज्जर पर क्या आरोप?

    गृह मंत्रालय की अधिसूचना में गुर्जर की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया गया है, जिसमें सैन्य-स्तरीय उपकरणों की आपूर्ति के लिए रणनीतिक स्थानों की पहचान करना शामिल है, जिससे भारत के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को सक्षम बनाया जा सके। इसके अलावा, गुर्जर कई हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है, जिनमें बम विस्फोट भी शामिल हैं, जिनके कारण कई लोगों की मौत और घायल हुए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।