राहु की स्थिति ठीक न होने के लक्षण
- अगर कुंडली में राहु की स्थिति सही न हो तो व्यक्ति को गलतफहमियों, बेचैनी और नकारात्मक विचारों की ओर बढ़ सकता है। इससे व्यक्ति केवल वर्तमान तक के बारे में ही सोच पाता है और यह मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है।
- बार-बार ऐसा अनुभव होना की कोई आपके ऊपर लगातार नजर बनाए हुए है, यह कुंडली में राहु की स्थिति सही न होने के चलते हो सकता है।
- राहु खराब होने पर व्यक्ति को लगातार ऐसा महसूस हो सकता है कि उस पर किसी प्रकार का जादू टोना हुआ है। यानी ऐसा मनुष्य भ्रम की स्थिति में जा सकता है।
- अगर बच्चों की कुंडली में राहु की स्थिति सही न हो तो उन्हें चोट लगने का अधिक भय रहता है। ऐसे में खेलकूद के समय सावधानी बरतनी चाहिए।
- राहु खराब होने पर व्यक्ति साफ-सफाई पर कम ध्यान देने लगता है और मलीनता से रह सकता है। साथ ही, इस स्थिति में धर्म-कर्म में आस्था कम हो सकती है।
- डरावने या बुरे सपने बार-बार आना और कुछ जातक सपने देखकर उठने के बाद भी उन्हीं के बारे में अधिक सोचते रहते हैं। यह स्थिति भी राहु की स्थिति ठीक न होने का लक्षण हो सकता है।
राहु खराब होने के प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर राहु की स्थिति कुंडली में सही न हो तो व्यक्ति को पेट से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, चोट लगने का भय भी अधिक रहता है। राहु के अशुभ प्रभाव के शुरुआत में इन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके प्रभाव से मानसिक तनाव बना रहना और मस्तिष्क से जुड़ी समस्या होने की भी आशंका होती है। राहु खराब होने पर फिजूलखर्ची बढ़ सकती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
राहु की स्थिति मजबूत करने के उपाय
- रात में सोते वक्त एक पात्र में जल भरकर अपने सिरहाने रख लें। सुबह होने पर जल को उठाकर किसी पेड़ में डालें। इस उपाय को लगातार 43 दिन तक करें।
- जौ और दूध को मिलाकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। अगर ऐसा संभव न हो तो जौ को पानी में भिगोकर रातभर रखें। फिर, सुबह पक्षियों के लिए जौ डाल दें।
- राहु के बीज मंत्र ‘ओम रां राहवे नमः’ मंत्र का नियमित 108 बार जाप करें। ऐसा करने से भ्रम, भय और संकटों से राहत मिल सकती है। साथ ही, मानसिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है।
- हर शनिवार के दिन नीला या काले रंग का वस्त्र धारण करें। ये रंग राहु के माने जाते हैं। ऐसे में इन रंगों का शुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
- राहु की स्थिति मजबूत करने और राहु को प्रसन्न करने के लिए आप शनिवार के दिन तांबे या मिट्टी के पात्र में जौ का दान कर सकते हैं। हालांकि, सर्वप्रथम किसी कुशल ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखानी चाहिए। अपने ग्रह दशाओं के अनुसार सही ग्रह से संबंधित उपाय करने चाहिए।













