• Sports
  • Ranji Trophy: मयंक अग्रवाल हटाए गए, विराट के साथी को जिम्मेदारी, रणजी सीजन के बीच में कर्नाटक ने कप्तान बदला

    बेंगलुरु: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एलीट ग्रुप बी में टीम को अभी तक 6 मैचों में दो जीत मिली है। वहीं एक मुकाबले में एमपी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम को अपना आखिरी मैच पंजाब के खिलाफ खेलना है। मोहाली में होने वाले मैच में कर्नाटक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बेंगलुरु: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एलीट ग्रुप बी में टीम को अभी तक 6 मैचों में दो जीत मिली है। वहीं एक मुकाबले में एमपी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम को अपना आखिरी मैच पंजाब के खिलाफ खेलना है। मोहाली में होने वाले मैच में कर्नाटक को जीत की जरूरत है। जीतने हासिल करने की स्थिति में ही वह अगले राउंड की रेस में बना रहेगा। उससे पहले कर्नाटक ने अपने कप्तान को बदल दिया है।

    देवदत्त पडिक्कल को मिली जिम्मेदारी

    मयंक अग्रवाल को कप्तान रणजी टीम की कप्तानी से हटाने के फैसला लिया गया है। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मिली है। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले 25 साल के पडिक्कल भारत के लिए दो टेस्ट खेल चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल के दमदार प्रदर्शन के बूते कर्नाटक ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। वह पहली बार कर्नाटक टीम के कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    केएल राहुल भी टीम का हिस्सा

    34 साल के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 15 सदस्यीय टीम में एक सीनियर बल्लेबाज के तौर पर बरकरार रखा गया है। इस रणजी सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 9 पारियों में मयंक ने 33 की औसत से 298 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में चुने गए हैं। जनवरी 2025 में हरियाणा के खिलाफ खेलने के बाद यह राहुल का पहला रणजी मैच होगा।

    हालांकि सीनियर बल्लेबाज करुण नायर मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में चोट लगने के कारण इस मुकाबले से बाहर रहेंगे। कर्नाटक (21 अंक) ग्रुप बी में महाराष्ट्र (24) और मध्य प्रदेश (22) के बाद तीसरे स्थान पर है और नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए उसे पंजाब को हराना होगा ताकि गणितीय गणनाओं की परेशानी से बचा जा सके।

    कर्नाटक टीम इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, अनीश केवी, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), स्मरण आर, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), वेंकटेश एम, विद्याधर पाटिल, विदवथ कावरप्पा, प्रिसिध एम कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, श्रीजीत केएल (विकेटकीपर), ध्रुव प्रभाकर।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।