मेष राशि :
होली के त्योहार पर मेष राशि के जातकों को लाल और गुलाबी रंग के गुलाल का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि, इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करने से जीवन में ऊर्जा और शक्ति को बढ़ावा मिलता है।
वृषभ राशि :
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। ऐसे में आपको होली के त्योहार पर गुलाबी और सिल्वर कलर से होली खेलनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है। साथ ही, जीवन में सौंदर्य और ऐश्वर्य बढ़ सकता है।
मिथुन राशि :
इस रंगोत्सव यानी होली पर मिथुन राशि को हरे और लाल रंग से यह पर्व मनाना चाहिए। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में हरे रंग से होली खेलने से विकास और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, बुध ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है।
कर्क राशि :
आपकी राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इस होली सिल्वर और पिंक रंग का प्रयोग करना उत्तम रहेगा। इससे जीवन में चंद्रमा की अनुकूलता बनी रहेगी और मानसिक शांति महसूस होती है। ये रंग सुदंरता और समृद्धि का प्रतीक होते हैं।
सिंह राशि :
होली के त्योहार पर सिंह राशि को नारंगी, पीले और केसरिया रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। ऐसे में इन रंगों का प्रयोग करने से जीवन में ऊर्जा बढ़ सकती है। साथ ही, सूर्य ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है।
कन्या राशि :
आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में इस होली के त्योहार पर बुध रंग से होली खेलना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। इस रंग को समृद्धि, विकास, हरियाली का प्रतीक माना गया है। इससे जीवन में सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।
तुला राशि :
रंगोत्सव यानी होली के इस पर्व पर तुला राशि वालों को गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह आपके जीवन में शुभता ला सकता है। साथ ही, गुलाबी रंग को कोमलता, करुणा और स्नेह का प्रतीक है। इससे जीवन में सुरक्षा और शांति को बढ़ावा मिलता है।
वृश्चिक राशि :
आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल होंगे। ऐसे में होली के दिन लाल और गुलाबी कलर का प्रयोग करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में मंगल ग्रह का अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही, यह रंग ऊर्जा और साहस को भी दर्शाता है।
धनु राशि :
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। ऐसे में होली के दिन आप पीले और केसरिया रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में गुरु ग्रह का अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही पीले रंग को खुशहाली और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।
मकर राशि :
आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि होंगे। ऐसे में मकर राशि वालों को होली के त्योहार पर नीले या पीले रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। इस रंग को शांति, स्थिरता और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। इस ग्रह की अनुकूलता से जीवन में सकारात्मकता आ सकती है।
कुंभ राशि :
होली के त्योहार पर कुंभ राशि वालों को भी नीले और पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि, इस राशि के स्वामी भी शनि ही होते हैं। ऐसे में इन रंगों का प्रयोग करने से जीवन में शनि ग्रह की अनुकूलता बढ़ सकती है।
मीन राशि :
आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। ऐसे में होली के त्योहार पर पीले और केसरिया रंग के साथ होली खेलना उत्तम रहेगा। पीला रंग खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में गुरु ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है।
डिस्केलमर : रंगोंत्सव के त्योहार पर होली खेलते समय इस बात का ख्याल रखें की केमिकल वाले रंगों की बजाए प्राकृतिक कलर का प्रयोग करें। विज्ञान, ज्योतिष और धर्म भी यह कहता है कि प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।














