128GB स्टोरेज के साथ आया फोन
रियलमी के इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लाया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। फोन का टॉप मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे 11,999 रुपये में लाया गया है।
पहली सेल में 2000 रुपये सस्ता मिलेगा फोन
स्मार्टफोन की पहली सेल में 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर और 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा। इसकी सेल 24 फरवरी, 2026 से फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।
फोन के सारे फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Realme P4 Lite 4G फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 720×1600 और पीक ब्राइटनेस 450 nits है। फोन में 128GB तक स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर मिल रहा है।
रियलमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 6W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
सबसे बड़ी कमी
Azad Hind नजरिया: 6300mAh बैटरी और पहली सेल में 7,999 रुपये में मिलने के बाद भी यह ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाएगा। क्योंकि यह 4G फोन है। लावा, रेडमी और सैमसंग जैसी कई कंपनियां पहले से ही इस कीमत के आस पास 5G फोन भारतीय मार्केट में बेच रही हैं। बैटरी के अलावा फोन के अन्य फीचर जैसे कैमरा में कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है। बैटरी के अलावा फोन के कैमरा और प्रोसेसर में अपग्रेड दिए जा सकते थे।













