• International
  • Republic Day: अमेरिका सबसे पुरानी तो भारत सबसे बड़ी डेमोक्रेसी, ट्रंप ने भेजी गणतंत्र दिवस की बधाई, क्या बोले

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्रंप ने अपने बधाई संदेश में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अमेरिका को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी कहते हुए नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच खास रिश्ता बताया है। ट्रंप ने अपने मैसेज को पूरे अमेरिकियों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्रंप ने अपने बधाई संदेश में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अमेरिका को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी कहते हुए नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच खास रिश्ता बताया है। ट्रंप ने अपने मैसेज को पूरे अमेरिकियों का संदेश कहा है। ट्रंप के संदेश ने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि रूसी तेल खरीद, टैरिफ और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े दावों पर फिलहाल भारत और अमेरिका के रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे हैं।

    भारत स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से डोनाल्ड ट्रंप का रिपब्लिक डे को लेकर उनका संदेश साझा किया गया है। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा है, ‘अमेरिका के लोगों की ओर से मैं भारत सरकार और वहां लोगों को उनके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर एक ऐतिहासिक रिश्ता साझा करते हैं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।